फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud 18 lakh rupee to for the land sale

सात एकड़ जमीन बेचने का इकरारनामा लिखवाकर हड़पे 18 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
fraud 18 lakh rupee to for the land sale
गांव मंधार निवासी दलेल सिंह से सात एकड़ जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने इकरारनामा कर 18 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि इकरारनामा के बावजूद आरोपी ने न तो पैसे लौटाए और न ही ली गई अग्रिम राशि वापस की। यही नहीं पैसे मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस आशय की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव मंधार निवासी दलेल सिंह ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2019 में लक्ष्मीबांस निवासी राजेंद्र कांबोज उसे बस स्टैंड रादौर के पास मिला। उसने बताया कि अंबाला की तहसील शहजादपुर के गांव बहेडी में उसकी सात एकड़ भूमि है जो कि काफी महंगे रेट की जमीन है। आरोपी राजेंद्र ने बताया कि उपरोक्त भूमि का प्रति एकड़ 80 लाख रुपये में खरीदने के लिए ग्राहक है। ऐसे में वह बड़ा मुनाफा दिलवा सकता है। इसके लिए उसने फर्जी इकरारनामा करवाकर 18 लाख रुपये हड़प लिये। बाद में न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही लिये गये पैसे लौटाए। यही नहीं रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की भी धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजेंद्र कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed