फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four people lost their lives in accidents

Yamuna Nagar News: हादसों में चार लोगों की गई जान

Sat, 12 Apr 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four people lost their lives in accidents
यमुनानगर। तेज रफ्तार, लापरवाही के चलते अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में छात्र व फैक्ट्री सुपरवाइजर समेत चार लोगों की जान चली गई। दो हादसे साढ़ौरा थाना क्षेत्र में हुए, जहां दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा हादसा सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर दामला गांव के पास हुआ। यहां दो बाइकों की टक्कर में ट्यूशन जा रहे 20 वर्षीय छात्र व फैक्ट्री सुपरवाइजर की जान चली गई। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन

छप्पर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की भिडंत में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मॉडल टाउन निवासी अभिषेक व दामला निवासी लवकुश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार माॅडल टाउन निवासी 30 वर्षीय अभिषेक दामला की अमेजन प्लाईवुड फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर नौकरी कर रहा था। वह सुबह घर से बाइक पर ड्यूटी के लिए चला था। जब वह गांव हाफिजपुर के पास पहुंचा। तभी सामने से बाइक पर आईलेट्स की कोचिंग लेने जा रहे दामला निवासी 19 वर्षीय लवकुश से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

दोनों बाइकों की गति अधिक होने की वजह से जोरदार भिडंत हुई। हादसे में दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में भिजवाया। जहां इलाज के दौरान पहले लवकुश ने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद अभिषेक की भी मौत हो गई। लवकुश यमुनानगर से आइलेट्स की कोचिंग ले रहा था। वह भी सुबह कोचिंग के लिए ही घर से चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढौरा कालाअंब रोड पर पहाड़ीपुर नाके के पास डंपर की चपेट में आने से फेरी लगाकर बर्तन बेचने वाले बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साढ़ौरा थाना पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चार भाई हैं। सभी भाई बिलासपुर में राधा स्वामी कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। वह सभी भाई बाइक पर फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करते हैं। वीरवार को उसका भाई शुभम बाइक पर बर्तन रखकर फेरी लगाने के लिए गया था।
शाम को वह काम खत्म करके घर लौट रहा था। जब वह पहाड़ीपुर नाके के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रहे डंपर ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी बाइक भी टूट गई। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया।

तीसरा हादसा साढ़ौरा थाना क्षेत्र में ही सादिकपुर गांव के पास हुआ। यहां कार की टक्कर लगने से बाइक चालक पांडो निवासी विकास की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तलाकौर निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह और गांव पांडो निवासी विकास कालाअंब स्थित अकुरा कैयर दवाई फैक्ट्ररी में काम करते है। वीरवार को उसका दोस्त अपनी बाइक पर फैक्ट्री जा रहा था।

जब वह गांव सादिकपुर के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी कार चालक मौके पर कुछ देर रुकने के बाद वहां से फरार हो गया। लोगों ने घायल को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed