{"_id":"660a0cc1f249b71955094f07","slug":"four-friends-had-murdered-the-factory-watchman-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-116627-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चार दोस्तों ने की थी फैक्ट्री के चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चार दोस्तों ने की थी फैक्ट्री के चौकीदार की हत्या
Mon, 01 Apr 2024 06:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। होली पर रंग लगाने से मना करने को लेकर चार दोस्तों ने सिर में डंडे व पत्थर मार की बाड़ी माजारा गधौली माजरी स्थित श्री राधे वुड्स फैक्ट्री के चौकीदार 24 वर्षीय राहुल की हत्या की गई थी। यह खुलासा सदर थाना पुलिस ने चौकीदार की हत्या करने के आरोप में बिहार के गोपालगंज जिले बलथरी गांव निवासी रितेश को गिरफ्तार करने के बाद किया।
आरोपी रितेश कैत स्थित बिंद्रा प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वहीं पर बने क्वार्टरों में रह रहा था। उसके साथी भी उसी के साथ आसपास बने क्वार्टरों में रहते हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी रितेश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके सिर में डंडों व पत्थर से वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके तीन साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपी के साथी भी बिहार के रहने वाले है।
मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले गांव सन्ना पट्टी निवासी राहुल बाड़ी माजरा गधौली माजरी स्थित श्री राधे वुड्स फैक्ट्री के चौकीदार का काम करता था। तीन माह पहले ही वह अपने भाई के बदले फैक्ट्री में चौकीदार लगा था। होली से अगले दिन उसका शव खून से लथपथ फैक्ट्री के पास पड़ा मिला था। पास में ही खून से सना पत्थर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिक श्रीनगर कालोनी निवासी कमल किशोर लुथरा ने पुलिस को बताया था कि 25 मार्च की सुबह राहुल होली खेलने की बात कहकर फैक्ट्री से निकला था। रात को जब वह ड्यूटी पर नहीं आया तो छिलाई ठेकेदार नागेश को कॉल कर उसके बारे में पूछा लेकिन उसके बारे में कोई पता नहीं लगा था।
रात लगभग साढ़े 12 बजे पता लगा कि राहुल का शव फैक्ट्री के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है। शव खून से लथपथ था। मुंह व सिर पर चोटें लगी हुई थी। तब पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। सदर थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि चौकीदार की हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके तीन साथी फरार है। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी के साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द बाकी आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।