फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four fingers of a woman cut off due to hand in the machine's cylinder

नमकीन मशीन के बेलन में हाथ आने से कटी महिला की चार अंगुलियां, फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Four fingers of a woman cut off due to hand in the machine's cylinder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खजूरी रोड स्थित फैक्टरी में नमकीन मशीन के बेलन में हाथ आने से महिला की चार अंगुलियां कट गई। महिला फैक्टरी में नमकीन पैकिंग का काम करती थी। आरोप है कि ऑपरेटर के छुट्टी पर होने के कारण फैक्टरी मालिक ने महिला को मशीन पर काम करने का दबाव बनाया था। जिसके बाद हादसा हो गया। महिला ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुराना हमीदा राणा कॉलोनी निवासी कोमल ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीए पास है। वह खजूरी रोड स्थित नमकीन फैक्टरी में पैकिंग का काम करती है। रोज की तरह 11 मार्च को वह फैक्टरी में नमकीन की पैकिंग के लिए गई थी। उस दिन नमकीन बनाने वाली मशीन का ऑपरेटर छुट्टी पर था। आरोप है कि फैक्टरी मालिक सौरभ ने उसे मशीन पर काम करने वाले ऑपरेटर की जगह काम करने को कहा। कोमल ने बताया कि उसने फैक्टरी मालिक को यह काम करने से मना किया। क्योंकि उसे नमकीन पैकिंग के लिए रखा है। वह मशीन पर काम नहीं कर सकती और न ही उसे मशीन चलाना आता है। आरोप है कि फैक्टरी मालिक के दबाव के कारण वह मशीन पर काम करने लगी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि मशीन के बेलनों के आगे काम करने वालों की सुरक्षा के लिए कोई भी कवर नहीं लगा रखा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वह मशीन पर काम कर रही थी तो उसका दाहिना हाथ कोई सुरक्षा कवर न होने के कारण बेलनों के बीच में आ गया। इससे उसके दाहिने हाथ की चार अंगुलियां बेलनों में पिस गई। उसके शोर मचाने पर फैक्टरी कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों की मदद से फैक्टरी मालिक सौरभ ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसके दाहिने हाथ की चारों अंगुलियां काट दी गई। आरोप है कि यह हादसा फैक्टरी मालिक सौरभ की लापरवाही की वजह से हुआ है। आरोपी फैक्टरी मालिक ने हादसे के बाद न तो उसे अस्पताल में उपचार का खर्च दिया और न ही उसे क्लेम दिलवाया। इस शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी फैक्टरी मालिक सौरभ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपी फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed