फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four die to corona and 135 new positive

कोरोना संक्रमित चार और लोगों की मौत, 135 नए पॉजिटिव भी मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four die to corona and 135 new positive
जिले में कोरोना संक्रमित चार और लोगों की मौत हो गई। वहीं 135 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही जिले में कुल 2681 संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार को 109 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। अब तक कुल 1924 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 710 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

कोविड 19 ईएसआई अस्पताल में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार की देर रात को कोरोना पॉजिटिव मरीज एंबुलेंस में पड़ा रहा। काफी हंगामे के बाद मरीज को भर्ती किया गया। लेकिन, कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। वहीं बावा कालोनी आईटीआई के एक व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हो गई। वह कई दिनों से बीमार था।
विज्ञापन

कालंदी कालोनी निवासी 82 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सैंपल लेने पर उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं गुरुद्वारा के पास सतपुुरा निवासी 84 वर्षीय वृद्ध की भी कोरोना से मौत हो गई। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थें और वह शुगर के भी मरीज थे। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में 72 फीसदी रिकवरी रेट हो गया है। अब तक 56,467 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें से 52,411 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधि-विधान से शवों का संस्कार करा रहे हैं निगमकर्मी
नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को चार व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। जिनका दाह संस्कार कर निरीक्षक हरजिंदर सिंह छत्तवाल वा सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा की देखरेख में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा कराया गया। निगम द्वारा उनके रीति रिवाजों व विधि विधान अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

60 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त
-डीसी मुकुल कुमार ने बताया जिले के 60 क्षेत्रों को कंटेनमेंट मुक्त घोषित किया गया हैं। जिसमें मकान नंबर-1 व 6 गली नंबर-एक मेन बाजार कैंप यमुनानगर, प्रोफेसर कालोनी, त्यागी गार्डन, सरस्वती कालोनी जगाधरी, मॉडल टाउन यमुनानगर, बलवंत राय सिटी, लक्ष्मी नगर, विष्णु गार्डन, नंदा कालोनी फर्कपुर, बुड़िया चौक जगाधरी, आनंद कालोनी पुराना हमीदा, गोरी शंकर कालोनी, त्यागी गार्डन, दुर्गा गार्डन, सी-7 द्वारिकापुरी कालोनी, सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, डी सिविल लाइन जगाधरी, सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, ब्लाक-बी पुलिस लाइन जगाधरी, छोटी लाइन प्रोफेसर कालोनी, गली नंबर-11 मुंडा माजरा आजाद नगर, विमल गर्ग अस्पताल रादौर, गुरू तेग बहादुर कालोनी जगाधरी वर्कशाप यमुनानगर, इंद्रापुरम कालोनी जगाधरी, जम्मू कालोनी, गांव खारवन, मसाना रांगडान, गढ़ी सिंकदर, मंगलौर, फतेहपुर, गंदापुरा, गढ़ी बंजारा, मंधार, मांडखेडी, लाहडपुर, मंडौली, नाहरपुर, अलाहर, लक्ष्मी नगर कैंप यमुनानगर, पुलिस लाइन जगाधरी, कश्मीर सिटी जगाधरी, ब्लाक-4 पुलिस लाइन जगाधरी, मकान न-41 शास्त्री कालोनी यमुनानगर, 191 माडल टाउन यमुनानगर, हरदेव नगर, सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, कैंप मेन बाजार यमुनानगर, प्रेमी बाबा कालोनी रादौर, प्रोफेसर कालोनी, विपुल कालोनी मुखर्जी पार्क जगाधरी, सैक्टर-18 हुड्डा जगाधरी, पौंटा साहिब रोड नजदीक पैट्रोल पंप, एल माडल टाउन यमुनानगर तथा छछरौली रोड़ जग्गा को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed