फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four accused who looted 13 thousand from truck driver arrested

Yamuna Nagar News: ट्रक चालक से 13 हजार लूटने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four accused who looted 13 thousand from truck driver arrested
बीबीपुर के नजदीक ट्रक चालक अशरफ से 13 हजार रुपये लूटने वाले चारों आरोपियों को बूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटे हुए रुपये व वारदात में प्रयोग की गई इनोवा कार को बरामद किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बूड़िया थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा ने बताया कि 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव अफजलगढ़ निवासी अशरफ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह ट्रक ड्राइवर है। वह बुधवार को पांसरा फाटक से बीबीपुर की तरफ आ रहा था। जब उसने अपने ट्रक को बीबीपुर से क्रॉस किया। तभी पीछे से इनोवा गाड़ी आई। उसने आगे निकालकर ट्रक को रूकवा लिया। जैसे ही उसने ट्रक को रोका तो इनोवा कार से चार बदमाश उतरे। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए 13 हजार रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देकर इनोवा सवार फरार हो गए। इस शिकायत पर उप निरीक्षक राम कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को इनोवा कार सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों से छीने हुए रुपये बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान बाबा कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ पहाड़ी, जितेंद्र गिरी उर्फ जग्गू, जोधी व मोनू उर्फ लिल्ला के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed