फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Foundation day of 108 feet high national flag celebrated

Yamuna Nagar News: 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का स्थापना दिवस मनाया

Mon, 11 Aug 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Foundation day of 108 feet high national flag celebrated
रादौर के महाराणा प्रताप पार्क में कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग। आयोजक - फोटो : परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रोटरी क्लब व पार्क एसोसिएशन की ओर से शहर के महाराणा प्रताप पार्क में सांसद नवीन जिंदल की ओर से लगवाए गए 108 रीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का पहला स्थापना दिवस मनाया गया। रविवार को क्लब की ओर से पार्क में लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई।
स्थानीय लोगों ने सांसद नवीन जिंदल को भेजे मांगपत्र में शहर के पार्क में 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर 208 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाने की मांग की। रोटरी क्लब के मुख्य सलाहकार डॉ. एससी सैनी ने बताया कि रोटरी क्लब की मांग पर सांसद नवीन जिंदल ने 10 अगस्त 2024 को शहर के महाराणा प्रताप पार्क में 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करवाया था। इससे शहर का मान सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

पार्क में लगा राष्ट्रीय ध्वज हमारे मान सम्मान का प्रतीक है। जो हमें हमारे शहीदों व महापुरुषों की याद दिलाता है। हर भारतीय का राष्ट्रीय ध्वज देखकर सीना चौड़ा हो जाता है। उनकी मांग है कि सांसद पार्क में 208 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करवाए। इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, प्रधान पार्क एसोसिएशन भारत माटिया, मोहनलाल अरोड़ा, देवीदयाल अरोड़ा, मास्टर सतपाल मलिक, गुरचरण सेठी, दिनेश कतियाल, सुनील माटिया, दीपक रोहिला, दारी मनचंदा, वेदप्रकाश वर्मा, पप्पू नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed