फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Former Sarpanch named for obstructing government programme

Yamuna Nagar News: सरकारी कार्यक्रम में बाधा डालने के आरोप में पूर्व सरपंच नामजद

Fri, 06 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch named for obstructing government programme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कुछ दिन पहले डीसी प्रीति की ओर से पद से हटाई गई दौलतपुर गांव की सरपंच और हरियाणा आजीविका मिशन के खंड कार्यक्रम प्रबंधक के बीच चला आ रहा विवाद अब और गहरा गया है। गांव ऊंचा चांदना में हुए एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के मामले में हरियाणा आजीविका मिशन के खंड कार्यक्रम प्रबंधक की शिकायत पर तत्कालीन सरपंच के खिलाफ थाना छप्पर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दौलतपुर मालियान की तत्कालीन सरपंच पिंकी रानी और हरियाणा आजीविका मिशन के खंड कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र राणा के बीच विवाद 11 दिसंबर 2025 को गांव ऊंचा चांदना में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल राणा के कार्यक्रम के दौरान हुआ था। नाचरौन निवासी देवेंद्र राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका विभाग जिला परिषद के अधीन आता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नव निर्माण महिला क्लस्टर लेवल भवन निर्माण से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाना था, जिसके लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक से पूर्व अनुमति ली गई थी। देवेंद्र राणा का आरोप है कि करीब साढ़े 11 बजे कार्यक्रम के दौरान पिंकी रानी ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिंकी रानी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरपंच पिंकी रानी को हाल ही में डीसी प्रीति ने पद से हटा दिया था। उन पर आरोप था कि सरपंच बनने के बाद भी वह आशा वर्कर के पद पर कार्य कर रही थीं, जो नियमों के विरुद्ध है।
पिंकी रानी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि 11 दिसंबर को देवेंद्र राणा बिना बुलाए उनकी बैठक में पहुंचे थे और स्वयं सहायता समूहों के धन के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पिंकी रानी का आरोप है कि जब वह पुलिस के पास शिकायत लेकर गईं तो वहां भी उनके साथ मारपीट की गई।

उन्होंने कहा कि पहले उनकी शिकायत पर देवेंद्र राणा सहित सात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब बदले की भावना से उन पर झूठा मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed