फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Former Indian team captain is making her daughters football stars

Yamuna Nagar News: भारतीय टीम की पूर्व कप्तान बेटियों को बना रहीं फुटबॉल स्टार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Former Indian team captain is making her daughters football stars
मैदान में ​​​​खिलाड़ियों को अभ्यास करवातीं मनप्रीत कौर। स्वयं
जगाधरी। भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान मनप्रीत कौर अब जिले की बेटियों को खेल की बारीकियां सिखा रही हैं। रेलवे में नौकरी करने के बावजूद वे रोजाना सुबह और शाम लड़कियों को नि:शुल्क विशेष फुटबॉल का प्रशिक्षण दे रही हैं। उनके प्रयास से जिले में लड़कियों का फुटबॉल के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मनप्रीत कौर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की बेटियों को खेल के माध्यम से आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना है। वे चाहती हैं कि जिले की अधिक से अधिक लड़कियां जिले में ही नहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। इस सोच के साथ उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर में लड़कियों को फिटनेस, पासिंग, ड्रिब्लिंग, डिफेंस और मैच रणनीति जैसी तकनीकी बारीकियां सिखाई जा रही हैं। खिलाड़ी भी पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अभ्यास कर रही हैं। सुबह-शाम मैदान में बेटियों का बढ़ता उत्साह यह साबित कर रहा है कि अब जिले की लड़कियां भी फुटबॉल में भविष्य बनाने के लिए आगे आ रही हैं। इस प्रशिक्षण से खिलाड़ियों के आत्मबल में भी वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने भी मनप्रीत कौर के प्रयासों की सराहना की। उनका कहना है कि जहां आज खेल प्रशिक्षण के लिए भारी फीस देनी पड़ती है, वहीं मनप्रीत कौर निस्वार्थ भाव से बेटियों को आगे बढ़ाने में जुटी हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को भी बेहतर अवसर मिल रहे हैं। खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि इसी तरह बेटियों को मार्गदर्शन मिलता रहा तो आने वाले समय में यमुनानगर की कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम तक पहुंच सकती हैं।

मैदान में खिलाड़ियों को अभ्यास करवातीं मनप्रीत कौर। स्वयं

मैदान में खिलाड़ियों को अभ्यास करवातीं मनप्रीत कौर। स्वयं

मैदान में खिलाड़ियों को अभ्यास करवातीं मनप्रीत कौर। स्वयं

मैदान में खिलाड़ियों को अभ्यास करवातीं मनप्रीत कौर। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed