{"_id":"6576273e812901b1ee04fdd6","slug":"forest-department-caught-a-pickup-full-of-well-smuggler-absconding-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-10424-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वन विभाग ने पकड़ी खैर से भरी पिकअप, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वन विभाग ने पकड़ी खैर से भरी पिकअप, तस्कर फरार
Mon, 11 Dec 2023 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर। वन विभाग ने ल्हासाबाद गांव के पास नाकाबंदी कर खैर से भरी पिकअप गाड़ी को कब्जे में लिया है। इस दौरान तस्कर भाग निकले। वन विभाग कर्मचारियों ने तस्करों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खिलांवाला बीट इंचार्ज सचिन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति के घर जंगल से काटी खैर की लकड़ी जमा करके रखी गई है। जिसे गाड़ी में भरकर वह उसे बेचने के लिए ले जाएगा। सूचना पर उन्होंने कर्मचारियों की टीम बनाकर मुजाफ्तकलां के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद उन्हाेंने खैर से भरी पिकअप को आते देखा तो उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक नाकाबंदी से पहले ही ब्रेक लगाकर फरार हो गया।