फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Football Academy will be ready in Tejli Stadium

Yamuna Nagar News: तेजली स्टेडियम में तैयार होगी फुटबाल अकादमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Football Academy will be ready in Tejli Stadium
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को यमुनानगर के लिए करीब 27.43 करोड़ रुपये के विकास कार्याें का वर्चुअल उद्घाटन किया। वहीं 17 जनहितकारी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम सीधा प्रसारण दिखाया गया। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने 12 विकास कार्यों का उद्घाटन व पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

जिले को 20 करोड़ 46 लाख 94 हजार रुपये के 12 विकास कार्यों का उद्घाटन हुआ है। इनमें तेजली स्टेडियम में 2 करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपये से फुटबॉल अकादमी तैयार होगी। वहीं अर्जुन नगर जगाधरी में 40 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बने वन स्टॉप सेंटर, बहादुरपुर रादौर में 32 लाख 81 हजार रुपये से बनी राजकीय पशु औषधालय (जीवीडी) का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार, मंडेबरी रादौर में 32 लाख 81 हजार रुपये से बनी राजकीय पशु औषधालय (जीवीडी),सढौरा विधानसभा में एक करोड़ 39 लाख 92 हजार रुपये की लागत से तैयार शांति माता मंदिर से बिटा लिंक रोड, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली में 76 लाख रुपये की लागत से तैयार ताजेवाला हैड से सपोलिया तक की सड़क, रादौर विधानसभा क्षेत्र के जठलाना में सबयार्ड लिंक सड़कों का निर्माण जिस पर 81 लाख 71 हजार का खर्चा आया, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के प्रतापनगर में आईटीआई की इमारत जिस पर 7 करोड़ 13 लाख 16 हजार रुपये का खर्चा आया, रादौर विधानसभा क्षेत्र के बकाना धोभा में 1 करोड़ 26 लाख 27 हजार रुपये की लागत से तैयार मॉडल तालाब, रादौर विधानसभा क्षेत्र के टोपरा में 3 करोड़ 35 लाख 76 हजार रुपये से मॉडल तालाब का निर्माण, रादौर विधानसभा क्षेत्र के सरस्वती नगर में सैनी मोहल्ला में तालाब का निर्माण किया गया है। जिसमें 1 करोड़ 35 लाख 50 हजार रुपये का खर्चा आया, साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बाल छप्पर में मॉडल तालाब का निर्माण जिसमें 1 करोड़ 16 लाख 5 हजार रुपये का खर्चा आया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब 7 करोड़ 96 लाख 26 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाले 5 विकास कार्यों का शिलान्यास किया, जिनमें रादौर व यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा 1 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपये की लागत से पुलियों पर ब्रिज बनाए जाएगा। रादौर विधानसभा क्षेत्र में 1 करोड़ 72 लाख 7 हजार रुपये की लागत से रादौर के सिंचाई विश्राम गृह नवीनीकरण, चहारदीवारी व कर्मचारियों के आवास तथा पार्क बनाया जाएगा। साढौरा विधानसभा क्षेत्र के कलावड़ में कार्यकारी अभियंता पंचायती राज द्वारा 1 करोड़ 44 लाख 20 हजार रुपये की लागत से गूगा माड़ी का निर्माण किया जाएगा। साढौरा विधानसभा क्षेत्र के मुसिम्बल हिंदवान में कार्यकारी अभियंता पंचायती राज द्वारा बाबा साहिब तालाब का निर्माण 1 करोड़ 22 लाख 64 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा तथा साढौरा विधानसभा क्षेत्र के काठवाला में कार्यकारी अभियंता पंचायती राज द्वारा स्कूल के नजदीक मॉडल तालाब का निर्माण 1 करोड़ 22 लाख 60 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed