{"_id":"c62a535b52d35983bad863c077574501","slug":"fogg-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध से थमी रफ्तार: सड़कों पर रेंगे वाहन, कई ट्रेनें हुईं लेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध से थमी रफ्तार: सड़कों पर रेंगे वाहन, कई ट्रेनें हुईं लेट
अमर उजाला/ ब्यूरो/ यमुनानगर
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन अच्छी धूप खिलने के बाद सोमवार दोपहर तक जिले को घने कोहरे ने अपनी चादर में लपेटे रखा। घने कोहरे से नेशनल हाईवे व अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। धुंध की सफेद चादर से मात्र सुबह दस बजे तक सड़कों पर मात्र चार से पांच फुट तक की विजिबिल्टी रही।
विजिबिल्टी कम होने पर मजबूरन वाहन चालकों को लाइट ऑन कर निकलना पड़ा। सुबह नौकरीपेशा लोगों व स्कूली विद्यार्थियों को घर से निकलते समय सर्दी का सितम झेलना पड़ा। धुंध के चलते जहां सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा, यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट पहुंची। धुंध के कारण बीकेडी मार्ग पर पश्चिमी यमुना नहर पुल के मोड पर ट्रक पलट गया, उधर नेशनल हाईवे 73ए पर बांबेपुर के नजदीक कार की टक्कर से नील गाय की मौत हो गई और कार सड़क किनारे पलटने से चालक घायल हो गया। वहीं ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
रविवार देर रात से ही घने कोहरे ने अपनी चादर बिछा ली थी। जो सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक रही। सुबह छह बजे से सात बजे तक घने कोहरे से सड़कों पर मात्र चार से पांच फुट तक ही विजिबिल्टी रही। जिससे वाहनों चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सूर्योदय होने के बाद घने कोहरे का प्रभाव जरा सा कम हुआ, जिससे सड़कों पर विजिबिल्टी में इजाफा हुआ। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बादलों में छिपे सूर्यदेव के अपने यौवन पर आने से धुंध की छाई चादर दूर हुई।
धुंध में नहीं दिखी ट्रैफिक लाइट, यातायात व्यवस्था ठप :
सोमवार सुबह घनी धुंध का प्रभाव इतना अधिक था कि चौकों पर लगी ट्रैफिक लाइट भी वाहन चालकों को दिखाई नहीं दी। नेशनल हाईवे 73ए पर अग्रसेन चौक, मटका चौक और जगाधरी बस स्टैंड चौक, नेशनल हाईवे 73 के कमानी चौक, कन्हैया साहिब चौक व विश्वकर्मा चौक और रेलवे रोड पर सज्थित शहीद भगत सिंह चौक, प्यारा चौक व मधु चौक पर ट्रैफिक लाइट नहीं दिखने से वाहन चालक यातायात नियमों का पालन किये बिना ही चलते नजर आए। धुंध की वजह से पूरी यातायात व्यवस्था ठप नजर आई।
चाय की चुस्कियां व मूंगफली खाने से भी दूर नहीं हुई ठंड :
लोगों ने यहां चाय की चुस्की, मुंगफली व ब्रेड पकोड़ा खाकर ठंड को दूर किया। अधिकतर लोग अपने घरों में दुबके बैठे रहे। काफी जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। इसके चलते बाजारों में रौनक कम रही और दुकानदार फ्री बैठकर अलाव सेंकते व चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। थोड़ी थोड़ी देर बाद लोग हाथों को आपस में रगड़ते नजर आए। लेकिन उसके बाद भी लोगों की कंपकपी दूर नहीं हुई।
कई ट्रेने रहीं लेट:
- अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस (13006) 18 घंटे।
- हिमगिरी एक्सप्रेस (12331) 17 घंटे।
- हिमगिरी एक्सप्रेस (12332) 13 घंटे।
- कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151) 50 मिनट।
- हावड़ा एक्सप्रेस (13049) 1.30 घंटे।
- जननायक (15212) 8 घंटे।
- जनसेवा (15210) 3.30 घंटे
बदले मौसम में इन बातों का रखें ख्याल
- ठंडे खाद्य और पेय पदार्थों का परहेज करें।
- सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए शरीर को पूरी तरह ढककर निकलें।
- रात को कूलर-पंखे भी बंद करके ही सोंये।
- थोड़ी-सी दिक्कत होने पर डॉक्टर से अवश्य चेकअप कराएं।
- मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।
दिनभर तापमान में रहा उतार चढ़ाव :
समय तापमान
सुबह 6 बजे 5 डिग्री सेल्सियस
7 बजे 10 डिग्री
8 बजे 8 डिग्री
9 बजे 10 डिग्री
10 बजे 12 डिग्री
11 बजे 25 डिग्री
दोपहर 12 बजे 16 डिग्री
एक बजे 19 डिग्री
दो बजे 20 डिग्री
3 बजे 21 डिग्री
4 बजे 20 डिग्री
5 बजे 17 डिग्री
6 बजे 14 डिग्री
7 बजे 13 डिग्री