फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fog slows down trains

Yamuna Nagar News: कोहरे से ट्रेनों की गति मंद

Fri, 10 Jan 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down trains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। घने कोहरे से ट्रेनों की गति पर लगाम लग गया है। 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से फर्राटा भरने वाली ट्रेनें कोहरे के कारण 15 से 20 किलोमीटर की गति से रेंगती दिखाई दे रही हैं। कोहरा अधिक होने के कारण ट्रैक पर सिग्नल दिखाई नहीं दे रहे हैं। रेलवे सिग्नल देने के लिए पटाखों का सहारा ले रहा है।
कोहरे में देरी की संभावना के चलते रेलवे ने पूर्व में ही कई गाड़ियां रद्द कर ट्रेनों की संख्या कम कर दी थी। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ियों की संख्या कम होने से अन्य ट्रेनों में भारी भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करने के लिए पूरी रात सर्दी में काटनी पड़ रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ने का असर कम दूरी वाली गाड़ियों पर भी पड़ा। इस दौरान बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन

कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 13151 अपने निर्धारित सयम से करीब डेढ़ घंटा लेट रही। गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल करीब सवा घंटा देरी से चली। गाड़ी संख्या 14610 हेमकुंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट रही। गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ एक घंटा लेट रही। गाड़ी संख्या 12904 अमृतसर से मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल मेल आधा घंटे की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 13307 धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस आधा घंटा लेट रही। वहीं, गाड़ी संख्या 13308 फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस भी आधा घंटा लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed