फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fog drops temperature, chance of clouds for two days

Yamuna Nagar News: कोहरे से कम हुआ तापमान, दो दिन बादल छाने के आसार

Wed, 24 Dec 2025 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Dec 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Fog drops temperature, chance of clouds for two days
सुबह के समय जगाधरी रोड पर छाई गहरी धुंध के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
यमुनानगर। जिले में एक दिन की राहत के बाद मंगलवार की सुबह एक बार फिर घना कोहरा छा गया। इससे वाहन चालकों विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कोहरा जल्दी छंटने से लोगों को राहत मिली है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के उतार-चढ़ाव का क्रम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। कोहरा छाए रहने के साथ ही बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। सुबह के समय हालात ऐसे रहे कि 20 फीट की दूरी पर भी कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। कोहरे में हादसों से बचने के लिए चालक वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलते दिखे। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को खासा सतर्क होकर सफर करना पड़ा। कोहरे की नमी इतनी अधिक थी कि पेड़ों से पानी टपकता रहा, जिससे सड़कों पर गीलापन आ गया और फिसलन की स्थिति बन गई। सुबह के समय ठंड का असर भी अधिक देखने को मिला। कोहरे के चलते वातावरण में नमी बनी रही और लोगों को कंपकंपी महसूस हुई। हालांकि जैसे-जैसे समय बीतता गया, कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा। करीब साढ़े 10 बजे के आसपास धूप निकलनी शुरू हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। शुरुआत में बादलों की मौजूदगी के कारण धूप हल्की रही, जिससे ठंड से कुछ हद तक राहत मिलती रही। बदलते मौसम के इस मिजाज से लोग असमंजस में नजर आए। सुबह ठंड और कोहरा, दोपहर में गर्म धूप और फिर शाम की ओर बादलों की मौजूदगी ने दिनभर मौसम को उतार-चढ़ाव भरा बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शहर की वायु गुणवत्ता में भी थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। मंगलवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 198 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो पहले की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। पहले यह 200 माइक्रोग्राम से ऊपर पहुंच गया था। हालांकि यह स्तर अभी भी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है।

कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार के अनुसार आने वाले दो दिनों में जिले में फिर से घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। इन परिस्थितियों के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। कोहरे में लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed