फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Flowers were showered on the procession of Guru Ravidas

Yamuna Nagar News: गुरु रविदास की शोभायात्रा पर बरसाए फूल

Mon, 10 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Flowers were showered on the procession of Guru Ravidas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी खालसा कॉलेज रोड की ओर से श्री गुरु रविदास जी के 648 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ रही थी, संगत भी उत्साह के साथ सेवा कार्य करते हुए आगे बढ़ती गई।
यात्रा जिस भी रोड से गुजरी, वहां पर फूलों की वर्षा की गई।श्रद्धालुओं ने कई प्रकार के प्रसाद का लंगर भी लगाया था। बैंड बाजों के साथ श्रद्धालु संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जयघोष भी करते रहे। मंदिर कमेटी के प्रधान जनता राम के नेतृत्व में यह कार्य संपन्न करवाया गया। समाज सेविका शशी संधावा भी इस धार्मिक कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित की गई।
विज्ञापन

उनके साथ उनके पति के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर एवं सभा के उप प्रधान एस संधावा भी पहुंचे। शशी संधावा ने कहा कि यह मंदिर हमारे शहर यमुनानगर में श्री गुरु रविदास जी का मुख्य मंदिर है। इस मंदिर के साथ शहर व शहर के आसपास के सैंकड़ों गांवों के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इस वार्षिक शोभायात्रा में इन सभी गांवों से सैकड़ों झांकियां पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गुरु रविदास जी ने मध्यकालीन भारत में समाज में फैली सामाजिक विषमताओं का विरोध किया था और सामाजिक समानता पर बोल दिया था। उनके बताए हुए रास्ते पर आज समाज आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा की संत महापुरुष किसी समाज विशेष या समुदाय विशेष के नहीं होते, उनकी बाणी एवं आशीर्वाद पूर्ण मानव जाति का कल्याण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed