फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five years imprisonment to two snatchers

Yamuna Nagar News: दो झपटमारों को पांच साल की कैद

Tue, 30 Jan 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment to two snatchers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महिला से मोबाइल फोन छीनने के दो दोषियों सूरज और रोहित को एडीजे यशविंद्र पाल सिंह की कोर्ट ने पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है।
15 मई 2023 को मॉडल टाउन निवासी ज्योति जुनेजा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने बेटे के साथ मुल्तानी फास्ट फूड के सामने खड़ी थी, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद केस की जांच शुरू की।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने खड्डा कॉलोनी पुराना हमीदा निवासी सूरज और रोहित उर्फ कोहली को हिरासत में लिया था। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ज्योति से छीना गई मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली थी। कोर्ट ने इसी मामले में दोषियों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed