फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   five person raped woman

पहले पति के हाथ पांव बांधे, फिर चाकू की नोक पर पत्नी से किया गैंगरेप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
five person raped woman
खेतों में बने ट्यूबवेल के कोठरे पर रहने वाले एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ 14 साल से क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति के ट्यूबवेल के कमरे पर रहती है और मेहनत मजदूरी करती हैं। उसने बताया कि वीरवार रात करीब 11 बजे वह कमरे के अंदर और उसका पति बाहर बरामदे में सो रहा था। इस दौरान एक कार से आए पांच लोगों ने उसके पति से मारपीट कर उसके हाथ पैर बांध कर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी उसके कमरे में घुस गए। इस दौरान पांचों व्यक्तियों ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद चार व्यक्तियों ने उससे गलत काम किया। जब पांचवां व्यक्ति उसके साथ गलत हरकत करने लगा तो उसने उसको लात मार कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद वह चाकू दिखाकर कहने लगे कि वह उसको उसके पति व उसके बच्चे को जान से मार देंगे और यह कहकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वह जाते समय उसके पति के फोन से सिम भी निकाल कर ले गए। सभी आरोपी करीब दो घंटे तक वहां पर रहे। उसका कहना है कि उसने पहले कभी उनको नहीं देखा। वह अगर उसके सामने आए जाए तो वह उनको पहचान सकती है। उनके यहां से जाने के बाद उसने अपने पति के हाथ पांव खोले और वे दोनों नजदीक के गांव में पहुंचे। वहां से एक व्यक्ति के फोन से उन्होंने अपने मालिक को फोन किया और अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपियों को आसपास तलाश भी किया, लेकिन उनका कोर्द सुराग नहीं चला। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी। वहीं छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed