फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five people were named in the case of beating two brothers

Yamuna Nagar News: दो भाइयों को पीटने में पांच नामजद

Wed, 12 Nov 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Five people were named in the case of beating two brothers
यमुनानगर। थाना छछरौली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में सतीश व उसके भाई की गांव के पांच लोगों ने पिटाई कर दी। इस शिकायत पर छछरौली पुलिस ने पांचों लोगों को नामजद कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में गांव की गली को लेकर विवाद चल रहा है। इस रंजिश में आठ नवंबर को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाईयों की पिटाई कर दी। इसमें घायल संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के सिंद्रा, भीमा, सोनू, आर्यन, अर्जुन को नामजद कर लिया। संवाद
विज्ञापन




घर से 1.80 लाख की नकदी व गहने चोरी

यमुनानगर। जगाधरी की प्रेस वाली गली में घर से 1.80 लाख रुपये की नकदी व गहने चोरी कर लिए गए। पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में रक्षा शर्मा ने बताया कि वह पांच नवंबर को वृंदावन गई हुई थी। शनिवार को वहां से लौटी तो घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से भगवान कृष्ण का सोने का लॉकेट, सोने का कड़ा, चूड़ी, चार अंगूठी सोने की, पांच बालियां, सोने का लॉकेट व एक लाख 80 हजार रुपये चोरी थे। तब शिकायत पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed