फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   five death from corona including three women in yamunanagar

तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की कोरोना से हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
five death from corona including three women in yamunanagar
कोरोना दिन प्रतिदिन काफी भयावह होता जा रहा है। प्रतिदिन कोरोना से मौतें हो रही है। इसमें ज्यादातर वो है, जो किसी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित है। मंगलवार को भी तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसमें एक 37 वर्ष की महिला भी थी। वहीं 149 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही जिले में कुल 2549 केस हो गए है। यहीं ने जिले में मरीजों का रिकवरी रेट भी लगभग 14 दिनों के भीतर 52 से 71 प्रतिशत हो गया है। 143 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। अब तक कुल 1815 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जगाधरी बस स्टैंड के पास गांधी धाम कालोनी निवासी 65 वर्षीय महिला की कोविड 19 ईएसआई अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला को चार दिनों से बुखार था। जिसके चलते जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन, हालात में सुधार न होने पर मौत हो गई। छछरौली के तारूवाला निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह कई दिनों से बीमार थे और बुखार की शिकायत थी। मुस्तफाबाद निवासी 37 वर्षीय महिला की छछरौली के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह किडनी की बीमार थी। इस कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत होने के बाद कोरोना का सैंपल लिया गया जो मंगलवार को पॉजिटिव आया। वहीं जगाधरी की इंद्रा कालोनी निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वह बीमारी के चलते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन, हालात में सुधार न होने पर निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने चंड़ीगढ़ रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मरने के बाद वृद्ध का सैंपल लिया गया जो मंगलवार को पॉजिटिव आया। वहीं यमुनानगर की विश्वक्रर्मा कालोनी निवासी 54 वर्षीय महिला ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार वह कई दिनों से बीमारी थी। हालांकि निजी अस्पताल में पांच सितंबर को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला ने सोमवार की देर रात को दमतोड़ दिया था। सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से निगम कर्मचारियों ने शवों का दाह संस्कार किया।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि मंगलवार को 149 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 143 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब तक 55,534 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें से 50,953 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। उन्होंने जिलेवासियों ने कोरोना के प्रति सर्तकता और जागरूक रहने की अपील की है। वहीं सीएमओ डा.विजय दहिया ने बताया कि 457 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने भी जनपदवासियों से कोरोना के प्रति जागरूकता बरतने की अपील की है। सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच सहित दो की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
क्षेत्र में मंगलवार को सरपंच सहित 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक कोरोना से कुल 162 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एसएमओ डा. विजय परमार ने बताया कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को 95 लोगों के सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अब तक क्षेत्र में 5787 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 162 लोग संक्रमित पाए गए। 120 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जबकि 40 मरीज अभी संक्रमित है। जिसमें से 26 होम आइसोलेट है। जबकि 14 अस्पताल में भर्ती है। दो लोगों की उपमंडल में बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed