फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firing outside agent's house at 12 midnight

Yamuna Nagar News: आढ़ती के घर के बाहर रात 12 बजे फायरिंग

Tue, 02 Apr 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Firing outside agent's house at 12 midnight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



प्रताप नगर। प्रताप नगर निवासी आढ़ती सुधीर वालिया के घर के बाहर रविवार की रात 12 बजे बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने हवाई फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सुबह पड़ोसी की इंस्टाग्राम आईडी पर साक्षी गुज्जर नाम की आईडी से गोली चलाने का संदेश भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश युवक फायरिंग करते हुए कैद हुए है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रताप नगर पुलिस को दी शिकायत में प्रताप नगर निवासी सुधीर वालिया ने बताया कि उसकी प्रताप नगर अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। रात को वह घर पर सो रहा था। करीब 12 बजे उसे घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवास सुनकर वह तुरंत घर से बाहर गली में आया। लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले फरार हो चुके थे। उनके मोहल्ले के लोग गली में आ गए थे। लेकिन अनजान व्यक्ति कोई नहीं था। इसके बाद वह अपने घर चला गया और सो गया।
विज्ञापन

सुबह उसके पड़ोसी दीक्षित ने उसे बताया कि उसके पास साक्षी गुज्जर नाम की इंस्टाग्राम आईडी से संदेश आया है। जो मनन की इंस्टाग्राम आईडी पूछ रहा था। उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से गोली चलाने के बारे में संदेश किया हुआ था। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमें दिखाई दिया कि रात 12 बजे तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर उसके घर के बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके घर के बाहर बाइक से उतरकर एक युवक ने हवाई फायर किया। इसके बाद बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी में बाइक का नंबर नहीं आया। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रताप नगर सतनाम सिंह ने बताया पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। फुटेज में फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है। सोशल मीडिया पर आए संदेश की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed