फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   firing on shopkeeper near police chowki

पुलिस चौकी के पास दुकान में घुसकर दुकानदार पर की फायरिंग, छिपकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
firing on shopkeeper near police chowki
कलानौर चौकी के पास मोटरों की दुकान में घुसकर छह सात युवकों ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली दुकानदार को नहीं लगी। फायरिंग की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कलानौर निवासी दीपांशू के पिता की कलानौर पुलिस चौकी के नजदीक मोटरों की दुकान है। वीरवार देर शाम को दीपांशू दुकान पर बैठा हुआ था। तभी छह सात लड़के दुकान पर आए। आते ही आरोपियों ने दीपांशू पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा कि दीपांशू पर एक के बाद एक तीन फायर किए। गनीमत रही कि दीपांशू ने किसी तरह दुकान में छिपकर जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनते ही क्षेत्र में दहशत मच गई। आसपास के लोगों में भी अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कलानौर चौकी पुलिस व सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने दीपांशू पर हमला किया। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि घटना के बाद युवक के बयान लिए गये हैं। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed