फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firing inside the house, mother and son injured

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर फायरिंग, मां और बेटा घायल

Fri, 28 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Firing inside the house, mother and son injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दुर्गा गार्डन कॉलोनी में चार युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इसमें 28 वर्षीय अमित उर्फ बाबू, मां मीना घायल हो गए। फायरिंग की पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर थाना सेक्टर-17 पुलिस व डीएसपी राजीव मिगलानी पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर बयान दर्ज किए हैं।
सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के अनुसार चार युवक गली में आते हुए दिखाई दे रहे और अपने कपड़ों के अंदर से रिवाल्वर निकाल घर के अंदर घुसकर चार फायरिंग राउंड की। एक गोली अमित की गर्दन को छूकर निकली और एक बाजू में लगी। उसकी मां मीना के पेट में गोली लगी है। पिता अनिल को छर्रे नजदीक से छू कर निकल गए।
विज्ञापन

बाहर निकलने के बाद भागते समय भी घर में फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर काॅलोनी में लोग घरों से बाहर निकल आए। आसपास के लोग एकत्र हो गए। वह तुरंत घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, घायल अमित उर्फ बाबू के भाई जितेंद्र उर्फ चंदू ने मनी, वरुण, लवी और पुरुषोत्तम पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित उर्फ बाबू पर जिस तरह से फायरिंग की गई उससे पुरानी रंजिश का अंदेशा है। अमित उर्फ बाबू पर पहले भी झगड़े के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा तीन से चार साल पहले अमित मर्डर केस में जेल में था। वह दो साल से बेल पर है। घायल युवक के भाई जितेंद्र उर्फ चंदू ने किसी राजनीतिक नेता का इस मामले से नाम जोड़ा है।

अमित उर्फ बाबू दुर्गा गार्डन में अपनी मां, बहन व पिता के साथ रहता है। रात को वह घर पर था। घर पर उसकी मां मीना व पिता अनिल कुमार भी थे। तभी अचानक चार बदमाश घर में घुस आए। कमरे में घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी। चार राउंड फायर किए गए। सेक्टर 17 थाना प्रभारी रजत ने बताया कि फायरिंग में एक महिला व युवक को गोली लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
घायलों के परिजनों के बयान ले लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। - राजीव मिगलानी, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed