फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Firing at HYDRA office in Yamunanagar; one dead, two injured

हरियाणा: हाइड्रा कार्यालय पर बदमाशों ने की फायरिंग, गोली लगने से अधेड़ की मौत; रंजिश में वारदात की आशंका

Sat, 19 Sep 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Updated Sat, 19 Sep 2026 02:17 AM IST
सार

वारदात के बाद एसपी कमलदीप गोयल और सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस घायलों के बयान लेने के साथ वारदात से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Firing at HYDRA office in Yamunanagar; one dead, two injured
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के जगाधरी थाना क्षेत्र के खारवन चौक पर शुक्रवार देर रात गोलीबारी की वारदात में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गांव मंधार निवासी रिछपाल को मृत घोषित कर दिया। कमलजीत को गोली लगी है, जबकि गुरुनील को मामूली चोट आई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार देर रात खारवन चौक पर अचानक तीन बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। तीन लोगों के घायल होने की जानकारी पुलिस को मिली। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी गैंगस्टर को निशाना बनाकर तो फायरिंग नहीं की गई थी।
विज्ञापन


इस संबंध में अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने के बाद आरोपी हथियार लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और हमलावर किस दिशा में भागे। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि मामले में सीआईए और पुलिस टीम को लगाया गया है, जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी और सीआईए टीम ने खंगाला घटनास्थल
वारदात के बाद एसपी कमलदीप गोयल और सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस घायलों के बयान लेने के साथ वारदात से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के कारण और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed