फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fireworks caused fire at 20 places, loss of lakhs of rupees to people

दिपावली पर आतिशबाजी से 20 जगह लगी आग, लोगों का लाखों रुपये का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fireworks caused fire at 20 places, loss of lakhs of rupees to people
यमुनानगर। दिवाली की रात पाबंदी के बावजूद ग्रीन की जगह सामान्य पटाखे बजे। जिस कारण कई जगहों पर दिवाली की रात सोमवार देर रात तक आगजनी की घटनाएं होती रही। हालांकि दिवाली की रात सरकारी अस्पतालों में घायल होने का कोई केस सामने नहीं आया है। लेकिन दमकल विभाग के अनुसार दिवाली की रात 20 जगहों पर आग लगी। इनमें तीन-चार आग बड़ी रही। जबकि बाकी जगहों पर आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। कई जगहों पर तो केवल कबाड़, पराली व गुहारों में ही आग लगी। दमकल की गाड़ियां देर रात तक सड़कों पर आग बुझाने के लिए दौड़ती रही। वहीं, इस बार गत वर्ष की अपेक्षा आगजनी की घटनाएं कम रही। पिछली बार दो दर्जन से अधिक जगहों पर आग लगी थी। जिनमें फैक्टरियों तक में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा नुकसान कैंप में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान व कैंप की रणजीत कॉलोनी में घर में लगी आग से हुआ। विशाल नगर निवासी धीरज आहूजा की कैंप में आहूजा मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। रात 10 बजे दुकान को बंद करके घर चले गए थे। उनकी माता की तबीयत कई दिन से खराब है जिनका उपचार पंचकूला के अस्पताल में चल रहा है। सुबह छह बजे उनके साथ लगती बर्तन की दुकान के संचालक ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है जबकि शटर लगा हुआ है। सूचना पाते ही वह पंचकूला से वापस लौटे। उन्होंने दुकान के शटर पर लगा ताला खोला तो देखा कि दुकान में रखा एसी, फ्रिज, बैटरी, मोबाइल, फर्नीचर समेत अन्य सारा सामान जला हुआ था। उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं रणजीत कॉलोनी निवासी सुनीता रानी ने बताया कि दीपावली की रात वह परिवार के साथ जोड़ियां नाका स्थित अपनी फैक्टरी में पूजा करने के लिए गई थी। कुछ देर बाद उनके पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर में आग लग गई है। वह तुरंत घर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग से उन्हें 12 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जगाधरी बूड़िया रोड पर सुखमनी पैलेस के नजदीक रोहित की फैक्टरी की छत पर लगे कबाड़ में जलता पटाखा गिरने से आग लग गई। प्लास्टिक आदि पड़ी होने से आग फैलती चली गई। वहां गश्त कर रही पुलिस ने आग को देखा और कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर दमकल की गाड़ियां व बूड़िया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
------------------------
दिवाली की रात यहां लगी आग
परशुराम चौक पर मकान में रखे गत्ते में आग, प्रोफेसर कॉलोनी में टेंट के सामान व सिलिंग के पर्दों में आग, महाराणा प्रताप पार्क में कबाड़ में आग, आईटीआई के पास कबाड़ में आग, सेक्टर-17 में मलेरिया डिस्पेंसरी के पास ट्रांसफार्मर में आग, गांव ससौली में लकड़ियों में आग, सिटी सेंटर में कबाड़ में आग, आनंद मार्केट के सामने दुकान में आग, पाबनी रोड गांव मंधार में पराली में आग, बिलासपुर में वन विभाग की नर्सरी में कमरे के ऊपर रखे गए छप्पर में आग, गांव भगवानपुर में गुहारों में आग, सेक्टर-17 में कबाड़ में आग, विष्णु गार्डन जगाधरी में मकान में आग, सरस्वती नगर में अनाज मंडी में आग, गांव खारवन में गन्ने के खेत में आग, गांव मखौर में गुहारों में आग लगी।

------------------------------
लोगों ने संयम का परिचय दिया : प्रमोद दुग्गल
जिला दमकल अधिकारी प्रमोद दुग्गल का कहना है कि इस बार आतिशबाजी गत वर्ष की अपेक्षा कम हुई। इसके लिए लोगों के आभारी हैं कि उन्होंने दिवाली पर्व संयम से मनाया, जिस कारण आगजनी की घटनाएं कम हुई। इस बार ज्यादा बड़ी आग नहीं लगी। यदि सभी सावधानी से पर्व मनाएं तो कभी भी किसी का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed