फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firefighters have started a hunger strike

Yamuna Nagar News: दमकल कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Tue, 28 Apr 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Firefighters have started a hunger strike
दमकल केंद्र के बाहर भूख हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा अग्निशमन विभाग के नियमित व अनियमित कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल सोमवार को 20वें दिन में प्रवेश कर गई। कर्मचारियों ने सोमवार से क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू की।



यमुनानगर मुख्य दमकल केंद्र पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधान विजेंद्र सिंह व सचिव रिंकू कुमार ने कहा कि प्रदेश के 103 दमकल केंद्रों के कर्मचारियों ने अब तक करीब 85 विधायकों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के समाधान और ड्यूटी के दौरान अग्निकांड में जान गंवाने वाले कर्मियों को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

आंदोलन के तहत सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक भूपेश, प्रदीप, रामकुमार, विरेंदर धीमान और सुखबीर सिंह को फूल-माला पहनाकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठाया गया। इस बीच राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के अग्निशमन विभाग का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है बयान पर यूनियन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने इसे जमीनी हकीकत से परे और गैर-जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि विभाग में कुल 3158 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 2208 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से महज 568 कर्मचारी ही ड्यूटी पर हैं, जबकि 1648 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान रोजाना 30 से 40 घटनाओं के बीच विभाग के सुचारू संचालन का दावा वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज करना है।



गुलशन भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि शहीद दमकल कर्मियों के परिवारों को मुआवजे के मामले में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां अन्य विभागों के शहीद कर्मचारियों को सम्मान, एक करोड़ रुपये का मुआवजा और आश्रित को नौकरी दी जाती है, वहीं दमकल कर्मियों को यह सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि वे धमकियों से नहीं डरेंगे और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने को सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सतीश कुमार, सीटू नेता विनोद त्यागी, अशोक कुमार, मीनाक्षी, विजय, किशोर कुमार, ललित, तेजिंद्र सिंह, राजेश, विक्रम, पंकज शर्मा, परमाल, सुनील, राजीव कुमार सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed