फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firefighters expressed their anger by burning an effigy of the Industry Minister

Yamuna Nagar News: दमकल कर्मियों ने उद्योग मंत्री का पुतला फूंककर जताया रोष

Sun, 08 Feb 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Firefighters expressed their anger by burning an effigy of the Industry Minister
दमकल केंद्र के बाहर पुतला फूंककर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह की अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में शनिवार को दमकल कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के संयुक्त आह्वान पर आयोजित किया गया।
जिला प्रधान विजेंद्र सिंह, जिला सचिव रिंकू कुमार, पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे, सचिव सतीश कुमार और नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दमकल कर्मचारीअपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सुरक्षा करते हैं। ऐसे जिम्मेदार विभाग के कर्मचारियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी पूरे कर्मचारी वर्ग का अपमान है।
विज्ञापन

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उद्योग मंत्री ने जल्द ही फायर ब्रिगेड कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो हजारों कर्मचारी उनके आवास का घेराव करेंगे। जरूरत पड़ने पर काम बंद कर हड़ताल जैसे कड़े कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि मंत्री के बयान पर संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में इस तरह की बयानबाजी पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांगें वर्षों से लंबित हैं, जिनमें स्थायी रोजगार, नियमित वेतन और मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। इसी क्रम में दमकल कर्मचारियों ने 18 फरवरी को फायर महानिदेशक निदेशालय, पंचकूला पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन करने की घोषणा की है, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।

साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन तेज करेंगे और 12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed