फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire was done to stop the accused running away after seeing the police, later caught from the field with sugarcane

पुलिस को देख भाग रहे आरोपी को रोकने को किया फायर, बाद में गन्ने से खेत से दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fire was done to stop the accused running away after seeing the police, later caught from the field with sugarcane
बिलासपुर/प्रतापनगर। धोखाधड़ी व पुलिस पर हमला करने समेत पांच मामलों में दो साल से फरार चल रहे गांव हाफजी निवासी मलकीत सिंह को बिलासपुर पुलिस ने सोमवार सुबह फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया। पुलिस ने अल सुबह उसके घर पर दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी जब भागने लगा तो उसे रोकने को पुलिस ने फायरिंग की, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर गन्ने के खेत में छिप गया। इसके बाद पुलिस ने गन्ने के खेत की घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना प्रभारी रविकांत ने बताया कि गांव हाफजी निवासी मलकीत सिंह पर 29 जुलाई 2017 को धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। इसमें अदालत ने उसे दो मार्च 2018 को भगोड़ा घोषित किया था। हालांकि चार मार्च 2018 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद तीन अक्तूबर 2020 को आरोपी मलकीत पर धोखाधड़ी का केस बिलासपुर थाने में दर्ज किया गया था। इसके अलावा साल 2018 में एक केस शहर जगाधरी व एक केस थाना छछरौली में दर्ज है। एक केस में 19 अप्रैल 2021 को पुलिस जब आरोपी मलकीत सिंह को गिरफ्तार करने उसके घर पर गई तो मलकीत सिंह ने अपने परिवार सदस्यों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

जिस पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी मलकीत सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तबसे आरोपी मलकीत सिंह फरार चल रहा था। सोमवार अल सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि मलकीत सिंह अपने घर पर आया हुआ है। इस पर सब इंस्पेक्टर सुमित कांबोज के नेतृत्व में टीम का गठन किया। सोमवार सुबह मलकीत सिंह के घर पर उनकी टीम ने दबिश दी। पुलिस को आता देख आरोपी मलकीत सिंह भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने के लिए फायर कर चेताया, लेकिन वह नहीं रूका। इसके पश्चात पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया। इसके बाद आरोपी भागकर एक गन्ने के खेत में छिप गया। पुलिस ने घेराबंदी कर गन्ने के खेत में उसकी तलाश की। इस दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गन्ने के खेत से आरोपी मलकीत सिंह को दबोच लिया। आरोपी मलकीत सिंह को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed