फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fire in wheat, yamunanagar, haryana

आग से गेहूं की 8 एकड़ फसल व चार सौ पापुलर के पेड़ जले

Sun, 17 Apr 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sun, 17 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
fire in wheat, yamunanagar, haryana
ट्रैक्‍टर - फोटो : yamunanagar
रादौर। क्षेत्र में शनिवार को आग लगने से रादौर, जुब्बल व घिलौर में 5 किसानों की 8 एकड़ गेहूं, साढ़े 7 एकड़ गेहूं के फाने, चार सौ पापुलर के पेड़ व 6 एकड़ भूसे का ढेर जलकर राख हो गया। जुब्बल में आग बुझाने में लगाया एक ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ। आग लगने की घटनाओं से किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना रादौर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारी बलविंद्र कांबोज निवासी जुब्बल ने बताया कि शनिवार तड़के ढाई बजे मेन रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बिजली की तारों में शार्ट सर्किट हुआ। जिससे निकली चिंगारी से उसकी डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास की फसल को बचाने के लिए ट्रैक्टर से गेहूं की फसल की बहाई की गई। इस दौरान ट्रैक्टर का स्पैंडल टूट गया। जिससे ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने से उसके ट्रैक्टर के टायर व अन्य सामान जल गया। आग लगने से उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना रादौर पुलिस को दे दी गई है। प्रभावित बलविंद्र कांबोज ने बताया कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण उसकी फसल व ट्रैक्टर में आग लगी है। जिसके लिए बिजली निगम जिम्मेवार है। वह न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा। गांव घिलौर में भाजपा नेता राजकुमार घिलौर के खेतों में खड़े फानों में आग लग गई। जिस कारण भाजपा नेता के आधे एकड़ फाने जलकर राख हो गए। आग के कारण पास में खड़ी विजय महता की तीन एकड़ गेहूं की फसल व चार सौ पापुलर के पेड़ भी जलकर राख हो गए। किसान नेता विजय मेहता ने बताया कि आग लगने से लगभग साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


वहीं बलजीत सिंह निवासी बड़तौली जो कि गांव घिलौर में खेती करता है। उसके भी 6 एकड़ फानों में आग लग गई। प्रभावित किसान को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। रादौर के खादर क्षेत्र में खेती करने वाले भाजपा नेता मलखान सिंह ग्रेवाल के खेतों में पड़े 6 एकड़ के भूसे के ढेर में भी शनिवार दोपहर को आग लग गई। वहीं भाजपा नेता की एक एकड़ गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। मलखान सिंह ग्रेवाल को आग लगने से लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। गांव रतनगढ़ के पूर्व सरपंच मेजर सिंह औजला की दो एकड़ गेहूं की फसल व दो एकड़ गेहूं के फाने, सरदाराराम सैनी निवासी रादौर की एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गए। प्रभावित किसानों ने प्रशासन के अधिकारियों से उन्हें फसल बर्बाद होने पर मुआवजा राशि दिए जाने की मंाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed