फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire Brock out in chemical factory in yamuna Nagar of Haryana

Yamuna Nagar: केमिकल फैक्टरी में लगी आग, दो ट्रक जले, लोग बोले- नहीं पता था यहां भी कोई केमिकल फैक्टरी है

Sat, 13 Jul 2024 04:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 04:55 PM IST
सार

आग लगने से अंदर खड़े केमिकल से भरे वाहन भी जल गए। जब आग लगी तो आसपास के लोगों में भय का माहौल देखने को मिला। 

विज्ञापन
Fire Brock out in chemical factory in yamuna Nagar of Haryana
फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के कैल के पास स्थिति गांव खुंडेवाला में शनिवार को केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। आग के बाद केमिकल में लगी आग की लपटें कई फीट तक ऊंची उठी। काला धुंआ आसपास फैल गया। दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन

 

फैक्टरी के अंदर केमिकल से भरे ड्रम धमाकों के साथ फटने लगे। आग में फैक्टरी के अंदर एक व्यक्ति भी झुलस गया। आग का काला धुंआ और लपटें इतनी ऊंची थी कि 10 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

दूर-दूर से आग को देखने के लिए लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को फैक्टरी मालिक मौके पर नहीं मिले। 

खुंडेवाला गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि आज पता चला है कि यहां पर केमिकल आता था। फैक्टरी का गेट हमेशा बंद रहता था। जब कोई पूछता था तो इसके मालिक बताते थे कि वह शहर में रहते हैं और उन्होंने यह बैठने के लिए फार्म हाउस बनाया हुआ है। यह फैक्टरी काफी खतरनाक है।


इसके आसपास रहना भी खतरे से खाली नहीं है। लोगों ने इस फैक्टरी को यहां से बंद करने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि आग के धमाकों से गिरे केमिकल से आसपास के किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गई। उन्होंने मुआवजे की मांग की है। 

 

जांच की जा रही है: रामपाल

थाना छप्पर एसएचओ रामपाल ने बताया कि आग की सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे थे। यहां आकर देखा तो आग काफी लगी हुई थी। लोगों को फैक्टरी से दूर ही रखा गया। फैक्टरी केमिकल की बताई जा रही है। फैक्टरी किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed