फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   FIR registered against two youths for allegedly sending an obscene video to a teenage girl.

Yamuna Nagar News: किशोरी को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप, दो युवकों पर एफआईआर

Sat, 03 Oct 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two youths for allegedly sending an obscene video to a teenage girl.
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी की 15 वर्षीय किशोरी ने दो युवकों पर मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो भेजने, छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सागर और रूपेश काफी समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। दोनों युवक रास्ते में किशोरी से छेड़छाड़ करते थे। उन्होंने किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल कर उस पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने शुरू कर दिए। शिकायत के अनुसार किशोरी ने जब आरोपियों की हरकतों का विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने इस मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पिता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि मामले की जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed