फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   fight to become king maker in Haryana, Kejriwal claims- Government will not be formed without support of AAP

हरियाणा में अबकी बार किंगमेकर बनने की लड़ाई: केजरीवाल का दावा, भाजपा प्रत्याशी विज बोले- आप का दीया बुझ चुका

Sat, 21 Sep 2024 02:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 21 Sep 2024 02:39 PM IST
सार

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अभी जेल से लौटा हूं। चाहता तो बड़ी आराम से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकता था, लेकिन नहीं बैठा। मैंने कहा कि 14 साल के वनवास के बाद जब भगवान श्रीराम लौटे थे तो सीता मां को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी।

विज्ञापन
fight to become king maker in Haryana, Kejriwal claims- Government will not be formed without support of AAP
आम आदमी पार्टी ने जगाधरी में किया भव्य रोड-शो - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के पूर्व सीएम एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार हरियाणा बदलाव मांग रहा है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी कई सीटों पर जीत हासिल करेगी। यहां जो भी सरकार बनेगी, वह आम आदमी पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बनेगी। वे शुक्रवार को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार आदर्श पाल गुर्जर के समर्थन में निकाले गए रोड शो में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे झूठे केस में जेल में डाल दिया था। पांच महीने जेल में रखा और तरह-तरह की यातनाएं दी। इनका मकसद किसी भी तरह मुझे झुकाना था। जेल में जो सुविधाएं सामान्य आरोपियों को मिलती हैं, मुझे वो भी नहीं दी गई। कई दिनों तक मेरी दवाई भी बंद रखी थी। भाजपा को ये नहीं पता कि मैं हरियाणा का हूं। मेरी रगों में हरियाणा का खून दौड़ रहा है। ये किसी को भी तोड़ सकते हैं लेकिन हरियाणा वाले को नहीं झुका सकते। केजरीवाल ने कहा कि अब हरियाणा वाले इनको बाहर भेजेंगे। हरियाणा में लोग भाजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने दे रहे। जब मैं जेल में था तो उन्होंने हमारे विधायकों को खरीदने की बहुत कोशिश की लेकिन हमारा एक विधायक नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन


जेल से आकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकता था लेकिन नहीं बैठा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अभी जेल से लौटा हूं। चाहता तो बड़ी आराम से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकता था, लेकिन नहीं बैठा। मैंने कहा कि 14 साल के वनवास के बाद जब भगवान श्रीराम लौटे थे तो सीता मां को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी। इसलिए अरविंद केजरीवाल भी अग्नि परीक्षा देगा। इसलिए मैंने दिल्ली की जनता को कहा कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में शिक्षा माफिया चल रहा है। प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस बढ़ा रहे हैं। हमने दिल्ली में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाया और प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी बंद कर दी, हरियाणा में भी ऐसा करके दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 'किंगमेकर' वाले बयान पर अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने कहा कि देश में आप का दीया बुझ चुका है। इस पार्टी का जन्म अन्ना हजारे के आंदोलन से हुआ था। अन्ना हजारे के आंदोलन में राजनीतिक पार्टी बनाने की बात नहीं थी।



जब लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हो रहे थे, तब उन्होंने अपनी पार्टी बनाई। और अब वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में आप को नकार दिया है। 'आप का दीया बुझ चुका है, बुझे हुए दीये से शमा रोशन नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed