फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   festival

125 साल बाद बन रहा नाग पंचमी पर दुलर्भ संयोग

Sun, 04 Aug 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
festival
पंडित ?ललित शर्मा, बूड़िया। - फोटो : YAMUNA NAGAR
नागपंचमी का त्यौहार आज है। इस साल यह पंचमी सोमवार को पड़ी है। जिससे ज्योतिषी इसे विशेष मान रहे हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि सोमवार को नाग की पूजा कई दोषों से मुक्ति देगी। इस बार यह महासंयोग 125 साल बाद बन रहा है।
विज्ञापन

दरअसल सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। वहीं नाग को भगवान शिव का आभूषण कहा जाता है। मान्यता है कि नागपंचमी में विधिवत नाग देवता की पूजा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। वहीं नाग भय, नाग छाया, कालसर्प दोष आदि दशाओं से भी मुक्ति मिलती है। नाग पंचमी श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है।
विज्ञापन

दुर्लभ महासंयोग बना : बूड़िया निवासी पंडित ललित शर्मा ने बताया कि 20 साल बाद नाग पंचमी सावन में आई है। सावन के तीसरे सोमवार को पंचमी तिथि 125 साल बाद आ रही है। जो स्वत: दुर्लभ महासंयोग है। नाग पंचमी का दिन सोमवार को होने से इसका महत्व बढ़ जाता है। वहीं सावन का तीसरा सोमवार श्रेष्ठ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। चूंकि इसे भागवान शिव का अंक माना जाता है। तीसरा सोमवार अद्भुत मुहूर्त में आ रहा है। इस दिन संजीवनी महायोग बनेगा। सावन के महीने में सोमवार के दिन नाग पंचमी का संयोग बहुत ही दुर्लभ होता है। इस दिन पूर्णा तिथि है, सोम का नक्षत्र हस्त भी विद्यमान है और सिद्धि योग के साथ-साथ वर्ष की श्रेष्ठ पंचमी यानी नाग पंचमी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालसर्प दोष व छाया से मिलेगी मुक्ति : पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागदेवता की पूजा करने की मान्यता है। सागर मंथन के समय से नाग देवता की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने बताया कि इस दिन कालसर्प दोष के जातक व सर्प छाया दोष के जातक के लिए यह बहुत शुभ संयोग है। इस संयोग में पूजा करके जातक कालसर्प दोष व सर्प छाया दोष से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि नाग भगवान शिव के आभूषणों में एक है। इस दिन शिव का रुद्राभिषेक करने और कालसर्प दोष का पूजन का शुभ योग माना जाता है। नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 4 अगस्त को पंचमी तिथि शाम 6.48 बजे शुरू होगी और 5 अगस्त दोपहर 2.52 बजे तक रहेगी। 5 अगस्त के दिन नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त सुबह 5:49 से 8:28 के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed