फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   festival-roadways-ymn

मुफ्त सफर के लिए बहनों को बसों में मिले धक्के

Sun, 30 Aug 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sun, 30 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर हरियाणा रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा दुविधा बनती नजर आई। सुबह से दोपहर 12 बजे तक और शाम को चार से लेकर साढ़े सात बजे तक बस स्टैंड पर यात्रियों का जमावड़ा रहा। भीड़ के चलते रोडवेज की ओर से लगाई गई अतिरिक्त बसें भी नाकाफी साबित हुईं।
विज्ञापन


महिलाएं काफी समय तक बस स्टैंड पर इंतजार करती नजर आईं। वहीं उन्हें अपने गंतव्य पर जाने के लिए बसों में रही भारी भीड़ और धक्का मुक्की के बीच सफर तय करना पड़ा। परेशानी के चलते कुछ महिलाओं ने प्राइवेट साधनों से ही जाना उचित समझा। उधर, रेलवे स्टेशन पर भी रक्षाबंधन के चलते दिनभर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की ओर से रोडवेज बसों में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त सफर के चलते शुक्रवार शाम को जहां बसों में भारी भीड़ देखी गई। वहीं शनिवार सुबह सात बजे से ही यमुनानगर और जगाधरी बस स्टैंड पर बच्चों सहित महिलाओं की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसे चलाई गई थीं, लेकिन इसके बावजूद अधिकतर रूटों पर जाने वाली बसों में महिलाओं की भीड़ रही। देखते ही देखते बस स्टैंड पर काफी भीड़ लग गई। सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार बजे से लेकर बस स्टैंड और बसों में काफी भीड़ देखी गई। महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर और बैग नीचे रखकर बसों को इंतजार करती नजर आईं।

 यही हाल जगाधरी और यमुनानगर दोनों बस स्टैंड पर देखा गया। दोनों ही बस स्टैंड पर भारी भीड़ के कारण बसों में चढ़ने के लिए मारामारी रही। अर्पणा, वंदना, सुमन, रीटा, अमन ने बताया कि सरकार ने रक्षाबंधन के दिन बसों में महिलाओं के लिए किराया तो माफ कर दिया, लेकिन बसों में अधिक भीड़ होने के कारण सीट मिलना तो दूर बस में चढ़ना भी मुश्किल हो गया।

बीस बसें अतिरिक्त लगाई थीं : यमुनानगर डिपो पर विभिन्न रूट की 168 बसें हैं, जबकि फ्री बस सेवा के चलते हरियाणा रोडवेज की ओर से 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई थीं लेकिन ये अतिरिक्त बसे भी उस समय कम पड़ती नजर आईं जब महिलाओं को यमुनानगर व जगाधरी बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ा। यूनियन नेताओं की मानें तो यमुनानगर डिपो में लगभग 180 के करीब बसों की आम जरूरत है, लेकिन ऐसे मौके पर यह संख्या दो सौ के करीब होनी चाहिए।

इन रूट की बसों के लिए लंबा इंतजार
हरियाणा रोडवेज बसों में केवल हरियाणा सहित चंडीगढ़ और दिल्ली तक ही बहनों को मुफ्त सफर की सौगात दी गई थी। यमुनानगर बस स्टैंड पर अधिकतर यात्री सहारनपुर, जठलाना, बिलासपुर, खिजराबाद, मुस्तफाबाद, साढौरा, छछरौली, साढौरा पाबनी रूट पर जाने वाले यात्री घंटो इंतजार करते नजर आए।


रोडवेज जीएम अश्वनी कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा के चलते 20 अतिरिक्त बसें चलाई गई थीं। लगभग हर रूट पर प्रत्येक आधे घंटे के बाद बसों की सर्विस रही। यात्रियों की परेशानी के चलते हर काउंटर और बस स्टॉपेज पर दो-दो इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी, जबकि चालकों पर नजर बनाए रखने के लिए जगह-जगह इंस्पेक्टर तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed