फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   festival-related-news

ब्रांडेड रंगीन आतिशबाजी से रोशन होगी दिवाली

Sat, 07 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sat, 07 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
दिवाली यानी आतिशबाजी का त्योहार। इस बार भी दिवाली पर जिले में खूब आतिशबाजी होगी और आसमान ब्रांडेड आतिशबाजी से रंगीन होगा। पटाखों के दाम में नाममात्र की बढ़ोतरी से आतिशबाजी का मजा और भी बढ़ जाएगा। सबसे खास बात यह है कि बाजार में पटाखों की बड़ी रेंज है, ऐसे में हर कोई अपनी पसंद व पैकेट के मुताबिक आतिशबाजी का मजा ले पाएगा।
विज्ञापन


पटाखा विक्रेता सुमित कुमार ने बताया कि जिले में अधिकतर ब्रांडेड पटाखों की डिमांड रहती है। ऐसे में उनके पास भी ब्रांडेड पटाखों की बड़ी रेंज उपलब्ध है। चाइनीज के बजाय लोग पटाखों में भी ब्रांडेड पसंद करते हैं। खास बात यह है कि इस बार पटाखों के दाम में बढ़ोतरी न के बराबर ही हुई है।
विज्ञापन


पटाखा विक्रेता राजेश ने बताया कि कुछ लोग यूपी से चाइनीज पटाखे लेकर आते हैं, लेकिन अधिक डिमांड ब्रांडेड की रहती है। पटाखों की कीमत दो रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है। सबसे अधिक डिमांड में फिरकी, फूलझड़ी, अनार बम, अनार, रॉकेट व बुलट बम की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थायी लाइसेंस मिलने के बाद तेजी होगी
पटाखों के बाजार में अभी तेजी नहीं है। पटाखा विक्रेताओं ने बताया कि पटाखे बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस की जरूरत होती है। ऐसे में फूटकर विक्रेता लाइसेंस का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को प्रशासन की ओर से अस्थायी लाइसेंस दिए जाएंगे, उसके बाद पटाखों की बिक्री में तेजी बनेगी।

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, दमकल कर्मी रहेंगे अलर्ट
आपकी दिवाली अच्छे से मने और कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए दमकल कर्मी अलर्ट पर रहेंगे। दमकल केंद्र यमुनानगर के अधिकारी गुलशन कालड़ा का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। दिवाली से पहले ही कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए कर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं। विभाग के पास 16 गाड़ियां हैं और पर्याप्त स्टाफ है।


निर्धारित जगह पर ही होगी पटाखों की बिक्री  
सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से पटाखों की बिक्री के स्थान निर्धारित किए गए हैं। इस बार ट्विनसिटी में रेलवे ग्राउंड, सिटी सेंटर, मिलिट्री ग्राउंड व सेक्टर 18 में पटाखों की बिक्री होगी। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर छछरौली, रादौर, बिलासपुर, साढौरा, रसूलपुर, खिजराबाद, बांबेपुर व मुस्तफाबाद में विक्रेता स्टॉल लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed