फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Female students were made aware of their rights

Yamuna Nagar News: छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Mon, 28 Sep 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Female students were made aware of their rights
 हिंदू गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित छात्राएं। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान में सेवा मेरा योगदान के तहत महिला सुरक्षा विषय पर जागरूकता व्याख्यान करवाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला अधिकारों व स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल महिलाओं की ही नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने तथा किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में तुरंत उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. स्वाति गेरा ने महिला सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिलाओं के कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन सेवा, सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार की पहचान और आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सही जानकारी और जागरूकता महिलाओं को सुरक्षित आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम से छात्राओं में जागरूकता आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed