फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fee hike and no action is being taken against those selling books

निदेशालय से जारी आदेश बनकर रह गए कागज का टूकड़ा, फीस वृद्धि व किताबें बेचने वालों पर नहीं हो रही कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fee hike and no action is being taken against those selling books
यमुनानगर। फीस वृद्धि और वार्षिक चार्ज के संबंध में शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूल संचालकों को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार कोई भी निजी स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकता। वार्षिक चार्ज लेने व स्कूल से किताबें खरीदने को बाध्य करने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है। फिर भी अब तक एक भी निजी स्कूल पर कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को भी 20 से अधिक अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने डीईओ कार्यालय में जगाधरी के एक निजी स्कूल के खिलाफ मासिक फीस में 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

इस बावत शिकायतकर्ता तेजिंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, पुनीत आहुजा, रितु, प्रणव कुमार, दुष्यंत, विक्रम, गुरमुख सिंह, सुरेंद्र सैनी, मनोज कुमार, संजीव ने बताया कि उनके बच्चे जगाधरी के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। पिछले साल स्कूल ने फीस बढ़ाने के साथ-साथ वार्षिक चार्ज भी लिया था। इस साल पिछले साल की अपेक्षा स्कूल ने 30 से 40 प्रतिशत फीस बढ़ा दी है। जिसे वह जमा कराने में असमर्थ हैं। वह इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल से भी मिले थे, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। स्कूल ने वार्षिक चार्ज को फीस में जोड़ दिया है। यह शिक्षा विभाग के आदेशों का उल्लंघन है। इसलिए स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बाक्स
स्कूलों के आगे प्रशासन बेबस
निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने की बजाय प्रशासन उनके आगे बेबस नजर आ रहा है। पहले कहा जा रहा था कि अभिभावक लिखित में शिकायत दें। वह नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। जब से शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ है तब से अब तक अभिभावक कई बार शिकायतें दे चुके हैं। यहां तक की अंबाला कमिश्नर से मिलकर भी शिकायत दी गई थी। फिर भी किसी निजी स्कूल पर कार्रवाई नहीं की गई। जगाधरी, वर्कशाप रोड, यमुनानगर, बिलासपुर, सरस्वतीनगर समेत सभी जगहों पर स्कूलों में ही किताबें बेची जा रही हैं। कई स्कूल तो ऐसे हैं जिनकी किताबें पांच से सात किलोमीटर दूर बेची जा रही हैं। इन दुकानों पर केवल एक या दो स्कूल की ही किताबें मिल रही हैं। अक्सर किताबों की दुकानें स्कूल के आसपास होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर कार्रवाई करेंगे : शिवकुमार धीमान
उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार धीमान ने बताया कि कुछ अभिभावकों ने निजी स्कूलों के खिलाफ फीस वृद्धि व वार्षिक चार्ज लेने की शिकायत की है। शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed