{"_id":"6a593231e6cf86bcd60334bc","slug":"fazalpur-village-team-wins-bijouli-cricket-cup-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159640-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फाजलपुर गांव की टीम ने जीता बिजौली क्रिकेट कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फाजलपुर गांव की टीम ने जीता बिजौली क्रिकेट कप
Fri, 17 Jul 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
फाइनल मैच जीतने के बाद ट्राफी के साथ विजेता टीम। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। खंड के गांव बिजौली में वीरवार को बिजौली क्रिकेट कप टूर्नामेंट का खिताब गांव फाजलपुर की टीम ने अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में फाजलपुर ने रानीपुर को 41 रन से हराकर ट्रॉफी और 51 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि जीती।
फाइनल मुकाबले में फाजलपुर के कप्तान जुबैर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित पांच ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। टीम की ओर से शौकत ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। मोनी ने 20 रन की उपयोगी पारी खेली। कप्तान जुबैर 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीपुर की टीम फाजलपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम निर्धारित पांच ओवर में केवल 35 रन ही बना सकी। फाजलपुर के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। पवन और शौकत ने दो-दो विकेट चटकाए। मोनी ने एक विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता समापन पर आयोजकों की ओर से विजेता टीम फाजलपुर को ट्रॉफी और 51 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता रानीपुर की टीम को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर फाजलपुर के मोनी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा शौकत को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया।