फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father-in-law accused of molestation, case against four

Yamuna Nagar News: ससुर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, चार पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of molestation, case against four
एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं, पति, सास व ननद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी महिला ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2022 को अंबाला के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। लेकिन शादी में दिए सामान से उसके ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और दहेज में कार की मांग करने लगे। कुछ दिनों बाद ही वे उसे प्रताड़ित करने लगे। उसके बाद वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे जबरन गर्भपात की दवाई खिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। आरोप है कि उसके ससुर की उस पर गलत नजर थी। बीती चार जून को वह अपने कमरे में थी। तभी उसका ससुर उसके कमरे में घुस गया। आरोप है कि आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की। उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे धमकाया। इस बारे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने इस बारे में अपने पति व सास को बताया तो उन्होंने उल्टा उसे ही प्रताड़ित किया और उसे घर से निकाल दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति, ससुर, सास व ननद पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed