{"_id":"69cd96b354701242cf05b834","slug":"farmers-upset-with-biometric-rules-threaten-agitation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153700-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बायोमेट्रिक नियमों से नाराज किसान, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बायोमेट्रिक नियमों से नाराज किसान, आंदोलन की चेतावनी
Thu, 02 Apr 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
जानकारी देते भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना। स्वयं
यमुनानगर। बायोमेट्रिक नियमों से नाराज किसान अब आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। यमुनानगर में गेहूं खरीद सीजन के बीच मंडियों में लागू किए गए नए नियमों पर किसानों में भारी रोष है। किसानों का कहना है कि गेट पास के लिए अंगूठा लगाना अनिवार्य करना उनके लिए परेशानी का कारण बन गया है और सरकार हर बार फसल सीजन में नए नियम लागू कर उन्हें परेशान करती है। उनका आरोप है कि हर बार फसल तैयार होने पर नए नियम लागू कर किसानों को परेशान किया जाता है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि एक ही समय में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी में पहुंचती हैं। ऐसे में यदि हर किसान को बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाकर गेट पास लेना होगा तो मंडियों में जाम की स्थिति बन जाएगी। साथ ही कई किसान किराये के ट्रैक्टर या अन्य साधनों से फसल लेकर आते हैं, जबकि पोर्टल पर नाम किसी और का होता है, जिससे और दिक्कतें बढ़ेंगी। किसानों ने सरकार से इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की है और चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि घोटाले अधिकारियों और मंत्रियों द्वारा किए जाते हैं, जबकि परेशानी किसानों को झेलनी पड़ती है। उनका कहना है जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है, पर खरीद एजेंसियों के पास पर्याप्त बरदाना नहीं पहुंचने से खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है, जिससे किसानों को और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर डायरेक्टर मंदीप रोड छप्पर, जिला सचिव व्रिकांत ससैली, नवाब सिंह, रविंद्र खुब्बड़ और नसीब सहित अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद