फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers troubled by delay in paddy procurement: Raman

धान खरीद में देरी से किसान परेशान : रमन

Tue, 20 Oct 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by delay in paddy procurement: Raman
कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते कांग्रेस नेता रमन त्यागी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने सोमवार को वर्कशॉप रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने किसानों की परेशानी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फसल खराब होने और मंडियों में समय पर खरीद न होने से किसानों की दिवाली की खुशियां भी फीकी पड़ गई हैं।
त्यागी ने कहा कि किसान पूरे साल मेहनत करके फसल तैयार करता है, लेकिन बारिश से नुकसान होने पर उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। ऐसे में परिवार के रोजमर्रा के खर्च पूरे करना और त्योहार मनाना भी मुश्किल हो जाता है। जिन घरों में दिवाली पर खुशियों के दीप जलने चाहिए, वहां किसान अपनी खराब हुई फसल और आर्थिक नुकसान की चिंता में डूबे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसान सहित आम वर्ग महंगाई और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। सरकार के दावों और जमीनी हालात में अंतर दिखाई दे रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर खरीद की सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को बारिश से खराब हुई फसल का आकलन करवाकर उचित मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर राहत मिलना जरूरी है, ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें और अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed