{"_id":"65b54c9d8ca43423130fd3c4","slug":"farmers-took-out-a-parade-with-hundreds-of-tractors-in-the-city-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-112996-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: किसानों ने शहर में सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ निकाली परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: किसानों ने शहर में सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ निकाली परेड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में शुक्रवार को जिले में ट्रैक्टर परेड निकाली गई। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने सबसे पहले अनाज मंडी जगाधरी में ध्वजारोहण किया। इसके बाद सैकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान शहर की सड़कों पर निकले। किसान आंदोलन के समय शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। डीएसपी कंवलजीत सिंह मौके पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरभजन सिंह मौजूद रहे।
सुभाष गुर्जर ने बताया की ट्रैक्टर परेड महाराणा प्रताप चौक से फव्वारा चौक, अग्रसेन चौक से डॉक्टर भीमराव आंबेडकर चौक जगाधरी जगाधरी बस स्टैंड पर समापन किया गया। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला लिया था कि पूरे देश में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। ट्रैक्टर परेड का मकसद था कि आज तक सरकार ने किसानों की कोई भी बात नहीं मानी। स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू नहीं की गई, किसानों का कर्ज माफ नहीं किया वहीं 13 महीनें किसान आंदोलन पर बैठे किसानों के साथ वायदा खिलाफी की गई। बिजली कानून 2022 रद्द करने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने कोई मांग नहीं मानी। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा ने कड़ा फैसला लिया था। सुभाष गुर्जर ने बताया कि पूरे जिला से लगभग 300 ट्रैक्टर किसान परेड में शामिल हुए। रणजीतपुर, साढौरा, छछरौली, बिलासपुर, रादौर, सरस्वतीनगर के ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने किसान साथियों को लेकर ट्रैक्टरों पर झंडे लगाकर जगाधरी अनाज मंडी पहुंचे। मौके पर एडवोकेट धर्मपाल चौहान, सुभाष शर्मा सबीलपुर, सतपाल मानकपुर, अशोक डांगी, सुभाष हरतौल, बीर सिंह संधु, राहुल संधाय, संदीप संखेड़ा, सुखदेव सलेमपुर, सतपाल कौशिक, एडवोकेट साहब गुर्जर, एडवोकेट जब्बार, जसबीर अजीजपुर, साजिद खान गार्डवाली, राजीव तेजली, नजीर खान, दिलबाग ताहरपुर, विजयपाल, महीपाल चमरौड़ी, जगतार रानीपुर, जसबीर पांडो, प्रदीप नगला, रवि जैलदार मुजाफत, जयपाल चमरौड़ी, कुलविंद्र सिंधु, बिजेंद्र राणा गोलनी, महेंद्र सुढैल मौजूद रहे।