फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers showed their strength by taking out tractor march

Yamuna Nagar News: किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर दिखाई ताकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers showed their strength by taking out tractor march
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिल्ली कूच करने निकलने पंजाब के किसानों के समर्थन में शनिवार को जिले में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ग्रुप से जुड़े किसानों ने तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाल कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। जिलेभर में करीब 600 ट्रैक्टर के साथ किसान सड़क पर उतरे। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही अंबाला के शंभु बॉर्डर पर किसानों को रोकने और उन पर आंसू गैस छोड़ने की कड़े शब्दों में निंदा की। बिलासपुर में तो किसान ट्रैक्टर लेकर मिनी सचिवालय में घुस गए। वहां से ट्रैक्टर के चक्कर लगवा कर किसान अनाज मंडी बिलासपुर में एकत्रित हुए। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए थे। 18 फरवरी को पूरे हरियाणा के किसान, मजदूर संगठनों की बैठक कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर होगी। जिसमें भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी मौजूद रहेंगे। इसमें आंदोलन को लेकर अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना व युवा अध्यक्ष संदीप टोपरा के नेतृत्व किसानों ने खंड रादौर से ट्रैक्टर मार्च निकाला। सबसे ज्यादा बिलासपुर में 200 ट्रैक्टर थे। वहीं जगाधरी में 85 ट्रैक्टर, कार व बाइक, रादौर 56, सरस्वतीनगर में 115, छछरौली 80 व साढौरा में 55 से अधिक ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए। खंड बिलासपुर में गुरमेज कपूरी की अध्यक्षता में, छछरौली में राजकुमार सीपियांवाला, साढौरा में संजू सरांवा, सरस्वतीनगर में महासचिव गुरवीर सिंह तलाकौर व जगाधरी ब्लॉक में डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर, विक्रांत ससौली की अध्यक्षता में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। ट्रैक्टर मार्च का उद्देश्य किसान आंदोलन को हर गांव तक पहुंचाना और किसानों को जागरूक करना था।
विज्ञापन


अनाज मंडी में संपन्न हुआ मार्च
बिलासपुर। बिलासपुर में ट्रैक्टर मार्च शिव चौक से होते हुए साढौरा मार्ग, वेदव्यास मार्ग, छोटा बस स्टैंड, कपालमोचन मार्ग, अग्रसेन चौक, शिव चौक, लघु सचिवालय से होते हुए अनाज मंडी में संपन्न हुआ। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष गुरमेज सिंह कपूरी व शिव कुमार बंसल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक स्तर पर किसानों का शोषण किया है। किसानों को अपनी मांगों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरूद्ध करना पड़ रहा है। सरदार बलदेव सिंह कायमपुर ने कहा कि किसानों की मांगों के लिए सरकार को जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए। आपसी बातचीत से समाधान का रास्ता का निकालना चाहिए। गुरमेज सिंह कपूरी ने कहा कि किसान एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन किसानों के रास्ते रोक दिए गए हैं। सरकार को किसानों के हितों का हनन नहीं करने दिया जाएगा। आंदोलन कर रहे किसानों की मांगें जायज है, सरकार को तत्काल मान लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
साढौरा। भाकियू के प्रदेश उपप्रधान संजीव सैनी के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल सरकार के प्रति रोष जताया। संजीव सैनी ने बताया कि यह ट्रैक्टर मार्च भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के आह्वान पर निकाला गया। ट्रैक्टर मार्च दोसड़का चौक से बाजार व तहसील कार्यालय से होता हुआ वापस दोसड़का चौक पर संपन्न हुआ। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संजीव सैनी ने कहा कि एक तरफ तो पीएम मोदी कई तरह की गारंटी देने का दम भर रहे हैं, लेकिन किसानों को एमएसपी की गारंटी देने का कानून नहीं बना रहे हैं। इसकी मांग कर रहे किसानों पर हरियाणा की सरकार द्वारा अत्याचार किए जा रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। ट्रैक्टर मार्च में पार्षद अंकुश राणा, पैक्स के पूर्व चेयरमैन लखविंद्र सिंह चीमा, गुरुचरण सिंह ढिल्लों, सतपाल राणा, मनजीत सिंह, सुखविंद्र सिंह, मनीष व विनोद ने भी भाग लिया।

हाईवे से जगाधरी मंडी में पहुंचे किसान
जगाधरी। भाकियू निदेशक मंदीप सिंह राेड छप्पर के नेतृत्व में किसान सुढल में एकत्रित हुए। एनएच-344 से सुढल-सुढैल से ससौली, महाराणा प्रताप चौक, कन्हैया साहिब चौक जगाधरी अनाज मंडी में पहुंचे। मंदीप सिंह ने कहा कि सड़क पर चलने का जितना हक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व आम जनता का है। उतना ही हक किसान का भी है। जो किसान खेत में अन्न पैदा करके देश का पेट भर रहा है, उसके रास्ते में कीलें ठोकी जा रही हैं। आंसू गैस के गोले बरसाए जा रहे हैं। इसे कभी भी सहन नहीं किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र बैठक में लेंगे सख्त फैसला : संजू
रादौर। किसानों ने जिला प्रधान संजू गुंदियाना के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च निकाल कर अपनी मांगों को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। संजू गुंदियाना ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के बॉर्डर पर किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर सरकार आंसू गैस के गोले व गोलियां दागकर मानवता की तार-तार कर रही है। किसानों के साथ हो रहे बुरे व्यवहार को लेकर यूनियन की कुरुक्षेत्र में होने वाली बैठक में सख्त फैसले लिए जाएंगे। हरियाणा के किसान पूरी तरह से पंजाब के किसानों के साथ हैं। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष संदीप टोपरा, ईश्वर बसातिया, रादौर ब्लॉक प्रधान जोगिंद्र सिंह, सीटू नंबरदार, पवन नंबरदार, गोल्डी, विकास रादौरी, शुभम कांबोज, लाली दौलतपुर, रघुबीर कश्यप, बिल्लू, विक्रम, अनुकूल, पप्पल गुंदियाना मौजूद रहे।


अनाज मंडी में किया रोष प्रकट
छछरौली। किसानों ने छछरौली अनाज मंडी में एकत्रित होकर छछरौली बस स्टैंड, बाजार में चौक नंबर दो, गनौली गेट से होकर तहसील व लेदा रोड पर शांतिपूर्वक तरीके से ट्रैक्टर मार्च निकाला। भाकियू खंड छछरौली प्रधान रामकुमार सिपीयांवाला, नरवैल सिंह व सुरेंद्र ने बताया कि दिल्ली में केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। देश के अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर देश की राजधानी में जाना चाहते हैं पर सरकार उनको वहां जाने से रोक रही है। किसानों के साथ बहुत ही बुरा व्यवहार किया जा रहा है। अनाज मंडी में एकत्रित होकर किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट भी किया। नरवैल सिंह ने बताया कि देश का अन्नदाता मौजूदा सरकार में बहुत परेशान है। किसान अपनी जायज मांगों को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में जाना चाहते हैं पर सरकार ने उनके रास्ते को अवरूद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed