फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers should get their Rabi crops insured by the 31st

Yamuna Nagar News: रबी की फसलों का 31 तक बीमा कराएं किसान

Tue, 30 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers should get their Rabi crops insured by the 31st
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत 2025-26 के लिए रबी की फसलों का बीमा कराए। बीमा कराने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी।
उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि, अतिवृष्टि, सूखा, कीट-रोग या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों में फसल क्षति होने पर यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने जिले में बीमा कंपनी को अधिकृत किया है। वहीं, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक आदित्य प्रताप डबास ने बताया कि रबी 2025-26 में गेहूं, सरसों, जौ, चना और सूरजमुखी को बीमित फसलों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्रति एकड़ किसान अंश प्रीमियम गेहूं के लिए 487.86 रुपये, सरसों 327.44 रुपये, जौ 310.91 रुपये, चना 239.79 रुपये और सूरजमुखी के लिए 330.75 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि रिकॉर्ड, बुआई प्रमाण पत्र और मेरी फसल मेरा ब्योरा पंजीकरण के साथ नजदीकी बैंक शाखा या सीएससी केंद्र से बीमा करा सकते हैं। योजना पूर्णत: स्वैच्छिक है। ऋणी किसान यदि बीमा नहीं कराना चाहते, तो उन्हें 24 दिसंबर तक बैंक में लिखित घोषणा देनी होगी, जबकि फसल परिवर्तन 29 दिसंबर तक दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed