फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers removed from railway tracks, routes restored

Yamuna Nagar News: रेल ट्रैक से किसान हटे, बहाल हुए रूट

Tue, 21 May 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers removed from railway tracks, routes restored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। किसानों के आंदोलन के चलते रेल यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई थी। जिस कारण रेलवे को अंबाला राजपुरा रूट की तमाम दर्जनों गाड़ियों का रास्ता बदलना पड़ा, वहीं पांच दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रद्द करनी पड़ी थी। एक महीना तीन दिन बाद अब यह आंदोलन समाप्त हो गया है। शंभू स्टेशन पर रेल ट्रैक जाम कर बैठे किसान सोमवार को उठ गए। जिसके बाद रेलवे ने इस रूट की गाड़ियां बहाल कर दी हैं।
अब गाड़ियां अपने निर्धारित रूट से जाएंगी। वहीं रद्द गाड़ियों का भी संचालन किया जाएगा। रेलवे ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है। आंदोलन के कारण रेलवे इस रूट की गाड़ियां वाया चंडीगढ़, सहानेवाल से लुधियाना के लिए संचालन कर रहा था, लेकिन अब सभी ट्रेनें अंबाला से वाया शंभू राजपुरा होकर लुधियाना जाएंगी। आंदोलन समाप्त होने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

आंदोलन के चलते अंबाला से कई रूट की ट्रेनें नहीं मिल रही थी। जिस कारण लोग रोडवेज या अन्य साधनों से जाने को मजबूर थे। सोमवार को किसानों के उठने के बाद रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने इस रूट का मुआयना किया। इस दौरान रेल ट्रैक, सिग्नल, ओएचई सहित अन्य उपकरणों की जांच की। जांच के बाद इंजीनियरिंग टीम ने इसे दुरुस्त बताया। इसके बाद रेलवे ने यह रूट बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि किसानों का आंदोलन 17 अप्रैल को शुरू हुआ। एक माह तीन दिन चले इस आंदोलन के कारण करीब 500 गाड़ियां प्रभावित थी। इस दौरान 150 से ज्यादा गाड़ियां आंशिक व पूर्ण रूप से रद्द रहीं। जबकि अन्यों का संचालन वाया चंडीगढ़, सहानेवाल किया जा रहा था। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।



ये गाड़ियां होंगी बहाल, मिलेगी राहत

आंदोलन के कारण पटियाला, नाभा, धूरी, बठिंडा, अलवर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर सहित दर्जनों स्टेशन की गाड़ियां नहीं मिल पा रही थीं। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आंदोलन समाप्ति के बाद अब रेलवे ने एक महीने से रद्द जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी, बाड़मेर-ऋषिकेश लिंक एक्सप्रेस बहाल कर दी है। इसके अलावा ऊना हिमाचल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन अंबाला से किया जा रहा था। अब यह नियमित समय व रूट से चलेगी। वहीं बाड़मेर व जैसलमेर से जम्मूतवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस दिल्ली तक चलाई जा रही थी। अब यह जम्मूतवी तक चलेगी। अमृतसर-दरभंगा जो अंबाला तक चलाई जा रही थी अब अमृतसर जाएगी। इसके अलावा अमृतसर-मुम्बई सेंट्रल स्वर्ण मंदिर मेल, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल, फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस का संचालन वाया चंडीगढ़, साहनेवाला किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन भी नियमित रूट से शुरू कर दिया गया है।



किसान आंदोलन के चलते दर्जनों ट्रेनें रद्द व दर्जनों के रूट बदले गए थे। सोमवार को आंदोलन समाप्त हो गया है। ट्रैक, सिग्नल व अन्य उपकरणों की जांच कर यह रूट बहाल कर दिया गया है। अब लोगों को नियमित रूप से बेहतरीन रेल यातायात सुविधा मिलेगी। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed