फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers protest at the Market Committee Chairman's office

Yamuna Nagar News: किसानों का मार्केट कमेटी अध्यक्ष के कार्यालय पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at the Market Committee Chairman's office
व्यासपुर में मार्केट कमेटी चेयरमैन कार्यालय पर प्रदश्रन करते किसान। भाकियू
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के पदाधिकारियों ने मार्केट कमेटी अध्यक्ष विपिन सिंगला के कार्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन कर मंडी अव्यवस्थाएं होने का आरोप का आरोप लगाया। जिला उपाध्यक्ष गुरमेज सिंह कपूरी और ब्लॉक प्रधान सतविंद्र सिंह की अगुवाई में किसानों ने धान खरीद, गेट पास, नमी जांच, तौल, सफाई और अन्य सुविधाओं की मांग की गई।
जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि धान की खरीद और उठान प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और मार्केट कमेटी को पूरी व्यवस्था की निगरानी करनी चाहिए। मिलों की क्षमता के अनुसार धान के उठान और खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को मंडी में अनावश्यक परेशानी न हो।
विज्ञापन

किसानों ने सभी खरीद केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाने और तुलाई व्यवस्था पारदर्शी रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि फसल की गुणवत्ता और नमी जांच के लिए मार्केट कमेटी की मशीन की जांच मान्य होनी चाहिए। साथ ही नमी जांच में पारदर्शिता बरतने और आढ़तियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक कांटों की भी जांच कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर करने, किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और गेट पास जारी करने की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग की गई। किसानों ने कहा कि मंडी में प्रवेश के समय गेट पास काटने में अनावश्यक परेशानी न हो। मंडी में आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी व्यवस्थित की जाए। किसानों ने मांग की कि विभाग की साइट बंद होने की स्थिति में भी मंडी में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को प्रवेश दिया जाए। अध्यक्ष विपिन सिंगला ने किसानों की मांगें सुनकर मंडी में उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed