{"_id":"6397045f8de0e7372a6f5f19","slug":"farmers-demonstrated-in-yamunanagar-to-demand-sugarcane-price-of-rs-450-per-quintal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: गन्ने की कीमत 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, किसानों ने शुगर मिल यार्ड में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: गन्ने की कीमत 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, किसानों ने शुगर मिल यार्ड में दिया धरना
Mon, 12 Dec 2022 04:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 12 Dec 2022 04:07 PM IST
सार
सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द गन्ने के दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल तय करें और जल्द से जल्द शुगर मिल गन्ने का भुगतान करें। अगर सरकार जल्द गन्ने का मूल्य निर्धारित नहीं करती है तो मजबूर होकर किसानों को सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
यमुनानगर में धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को गन्ने के मूल्य को लेकर हरियाणा प्रदेश की सभी शुगर मिलों पर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसी कड़ी में यमुनानगर जिले के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के नेतृत्व में यमुनानगर सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में सुबह 10 इकट्ठे होकर 1 बजे तक धरना दिया। उसके बाद जगाधरी उप मंडल अधिकारी सुशील कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम गन्ने के मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने के मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि आज तकरीबन हरियाणा की शुगर मिलों को चले हुए एक महीने का समय होने वाला है। लेकिन हरियाणा सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य निर्धारित नहीं किया है। जिस कारण शुगर मिलों ने गन्ने का भुगतान किसानों को शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
जिस कारण किसान को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई, लेबर के खर्च, पेस्टिसाइड के दाम, खाद के दाम और डीजल के दाम को देखते हुए आज गन्ना किसानों के लिए घाटे का सौदा हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द गन्ने के दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल तय करें और जल्द से जल्द शुगर मिल गन्ने का भुगतान करें। अगर सरकार जल्द गन्ने का मूल्य निर्धारित नहीं करती है तो मजबूर होकर किसानों को सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ना पड़ेगा। इस मौके पर डायरेक्टर मंदिप रोड छप्पर, जिला महासचिव गुरबीर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष संदीप टोपरा, ईश्वर पप्पल, सतीश, सन्नी और जोगिंदर सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहें।