फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers demonstrated, burnt effigy

Yamuna Nagar News: किसानों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

Fri, 16 Feb 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Feb 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated, burnt effigy
यमुनानगर। किसान संगठनों के समर्थन में जिले के किसान भी मैदान में आ गए हैं। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने, आंसू गैस छोड़ने व रबड़ की गोलियां चलाने के विरोध में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में किसान अनाज मंडी जगाधरी में एकत्रित हुए। उन्होंने लघु सचिवालय के सामने मंडी गेट पर प्रदर्शन किया और पुतला भी जलाया। हालांकि इस दौरान बहुत कम किसान ही विरोध जताने पहुंचे थे। प्रशासन ने भी किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए पुख्ता बंदोबस्त किए हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 16 फरवरी काे केंद्रीय ट्रेड यूनियन की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ भारत बंद का एलान किया गया है। टिकैत ग्रुप की भारतीय किसान यूनियन भारत बंद का समर्थन करेगी। भाकियू के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में निर्णय लिया गया है कि किसान 16 फरवरी को भारत बंद व हड़ताल में भाग लेंगे और शुक्रवार को बिलासपुर शिव चौक पर बिलासपुर, साढौरा, छछरौली, रणजीतपुर व प्रतापनगर के किसान दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सड़क जाम करेंगे। इसी प्रकार रादौर बस स्टैंड पर रादौर, सरस्वतीनगर और जगाधरी के किसान सड़क जाम करेंगे। यमुनानगर के कर्मचारी, मजदूर और अन्य संगठन भगत सिंह पार्क में इकट्ठे होकर शहर में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


चढूनी ग्रुप आज तीन घंटे कराएगा टोल फ्री
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) से जुड़े किसान भारत बंद में हिस्सा नहीं लेंगे। वह अंबाला के शंभु बॉर्डर पर किसानों का रास्ता रोकने व आंसू गैस छोड़ने के विरोध में 16 फरवरी यानि आज नेशनल हाईवे-344 पर अंबाला मार्ग स्थित टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान दोपहर 12 से शाम 3 बजे तक वाहनों को टोल फ्री कराया जाएगा। भाकियू के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि कुरुक्षेत्र के चढूनी गांव में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सभी पदाधिकारियों की बैठक ली है। जिसमें वाहनों को टोल फ्री कराने का निर्णय लिया गया। हजारों किसान शुक्रवार को मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनविरोध कानून बना रही सरकार : सुभाष
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष सुभाष, अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के जिला अध्यक्ष जरनैल सिंह व अखिल भारतीय किसान सभा (अजय भवन) के राज्य अध्यक्ष गुरु भजन सिंह मझैल की अध्यक्षता में किसान अनाज मंडी जगाधरी गेट पर एकत्रित हुए। सुभाष ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, कृषि कानून, नई शिक्षा नीति, नई ट्रांसपोर्ट नीति व नया ड्राइवर हिट एंड रन जैसे कानून बनाए हैं। ईडी, सीबीआई व अन्य संस्थाओं का दुरुपयोग करके चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। दिल्ली जा रहे किसानों के रास्ते में ऐसे कीलें ठोक दी गई हैं जैसे वह किसान नहीं बल्कि बाहर से आए हों। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर हरभजन सिंह संधू, सुखबीर कौर, बीर सिंह संधु, पवन गोयल, दिलबाग ताहरपुर, बिजेंद्र राणा, जगतार रानीपुर, दलबीर बटेडी, नायब सलेमपुर, अमरजीत, साहिल अहड़वाला, राजबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed