फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers are ready for every fight for their rights: Ratanman

हक के लिए हर लड़ाई को तैयार किसान : रतनमान

Sun, 25 Aug 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 25 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers are ready for every fight for their rights: Ratanman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौ। भारतीय किसान यूनियन की शनिवार को करहेड़ा गांव में बैठक हुई। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए। किसान अपने हक के लिए हर बलिदान देने के लिए तैयार हैं।
बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। इसमें यादविंद्र कांबोज जयपुर को जिला उपाध्यक्ष व राजेश भूखड़ी को ग्रामीण अध्यक्ष जगाधरी नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को रतनमान ने संगठन का पटका पहना कर जिम्मेदारी सौंपी। रतनमान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन गैर राजनीतिक संगठन है, जो 22 देशों में भी किसानों की लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन

इसका नेतृत्व नरेश टिकैत, प्रवक्ता राकेश टिकैत व चौधरी युद्धवीर सिंह सहरावत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में शामिल पदाधिकारियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। किसानों के हर मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन सदा उनके साथ रहेगी। किसी किसान के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की मंशा किसान के प्रति ठीक नहीं है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों की नजरे किसानों की जमीन पर है। किसानों को सरकार कंगाल करना चाहती हैं और किसान के हाथ में टिफिन देकर मजदूरी कराना चाहती हैं। लेकिन भारतीय किसान यूनियन कभी ऐसा नहीं होने देगी। जल्द ही देश में एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। बैठक में जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर महेंद्र कांबोज चमरोड़ी मंडल उपाध्यक्ष, जसबीर जैनपुर, अशोक डांगी प्रधान रादौर, रविंद्र पाल सिंह जिला महासचिव, मोहन औजला रादौर, बिजेंद्र राणा गोलनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed