{"_id":"62c49de40690cc58196ac906","slug":"farmer-dies-due-to-electrocution-yamuna-nagar-news-knl1136996123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का करंट लगने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जठलाना। खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चलाने गए किसान को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना गांव संधाली में सुबह करीब पांच बजे की है। मृतक की पहचान संधाली निवासी 32 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई। लोगों ने सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयानों में संधाली निवासी जय सिंह ने बताया कि उसका बेटा प्रदीप सुबह पांच बजे घर से ट्यूबवेल चलाने के लिए खेत में गया था। इस दौरान बारिश भी हो रही थी। जब वह ट्यूबवेल चलाने लगा तो उसे करंट लग गया। घटना के बारे में तब पता चला जब वह काफी देर तक घर नहीं आया। खेत में जाकर देखा तो प्रदीप बेसुध पड़ा था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जठलाना थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने इस मामले में किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।