फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmer attacked by hitting him with car, firing outside his house

Yamuna Nagar News: किसान पर कार से टक्कर मार किया हमला, घर के बाहर की फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked by hitting him with car, firing outside his house
विज्ञापन






यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के जागधौली गांव निवासी राम सिंह पर कुछ लोगों पर कार से टक्कर मार हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके घर के बाहर हवाई फायर किया। फायरिंग की आवाज सुनकर रामसिंह के भाई ने भी अपनी बंदूक से आरोपियों की कार के टायरों पर गोली चलाई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए 10-12 अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागधौली गांव निवासी राम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेड़ी बाड़ी का कार्य करता है। पहले वह अंबाला के हेमा माजरा निवासी रणवीर सिंह के साथ प्रॉपर्टी का काम करता था। वर्ष 2020 में उसने काम छोड़ दिया। 23 नवंबर को वह गांव के ही युवक के शादी समारोह में गया हुआ था। तभी उसके पास उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी सूफियान का फोन आया। वह रणवीर सिंह का प्रॉपर्टी का काम करता है। शादी में व्यस्त होने की वजह से उसने फोन रिसीव नहीं की। उसके बाद शाम को फिर से सूफियान का फोन आया। फोन रिसीव की तो सूफियान के फोन पर दूसरी ओर रणवीर सिंह था।
विज्ञापन

आरोप है कि रणवीर सिंह उसे गालियां देने लगा। कहने लगा कि तू मेरी कई जगह बुराई करता है। लगभग एक घंटे बाद दोबारा फोन आया। रणबीर ने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह घर आ रहा है। आज गोली मारकर तुझे खत्म करूंगा। राम सिंह ने बताया कि वह रात को अपनी गली में घर के बाहर खड़ा था। तभी रणवीर सिंह अपने साथियों सूफियान मलिक, अंबाला के बिंजलपुर निवासी मनोज, धनौरा निवासी शालू, यमुनानगर निवासी बंटू गुप्ता, संजीव गर्ग व संजय गुप्ता व 10-12 साथियों के साथ कारों में आया। आरोपियों ने आते ही उसे कार से टक्कर मारी। जिससे वह नाली में जा गिरा। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर हवाई फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर भाई जोगिंदर अंदर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और आरोपी रणवीर की कार के टायरों पर फायर किए। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित होने लगे। जिसके बाद आरोपी वहां से अपनी कारों में भाग निकले। आरोप है कि भागते समय आरोपी गांव में बने सती माता का स्थान तोड़ गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी रणवीर सिंह, सूफियान मलिक, मनोज, शालू, बंटू गुप्ता, संजीव गर्ग व संजय गुप्ता को नामजद करते हुए 10-12 अन्य पर आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed